फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   कंटेनर की टक्कर से घायल यूपी 100 के एचसीपी की मौत

कंटेनर की टक्कर से घायल यूपी 100 के एचसीपी की मौत

Sat, 12 Aug 2017 05:03 PM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 05:03 PM IST
विज्ञापन
कंटेनर की टक्कर से घायल यूपी 100 के एचसीपी की मौत
पीलीभीत। तीन दिन पहले सड़क हादसे में घायल एचसीपी वीरपाल की इलाज के दौरान बरेली में मौत हो गई। एक निजी अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मूल रूप से गजरौला के निवासी 58 वर्षीय एचसीपी वीरपाल सिटी सर्किल में यूपी 100 में तैनात थे। दस अगस्त की सुबह अपनी पत्नी फूलमती के साथ बाइक से पूरनपुर की ओर जा रहे थे। हाईवे पर बिठौराकलां के पास पहुंचते ही बाइक को कंटेनर ने टक्कर मार दी। जिसमें दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनको जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद बरेली रेफर कर दिया गया था। इधर पुलिस कंटेनर को कब्जे में लेकर चालक की सुरागरसी में जुटी रही। शुक्रवार देर रात इलाज के दौरान बरेली के अस्पताल में घायल एचसीपी की मौत हो गई। एसपी समेत समस्त पुलिस अधिकारियों ने साथी पुलिसकर्मी की मौत पर शेाक व्यक्त किया। एसएचओ गजरौला नरेंद्र यादव ने बताया कि मौत बरेली में हुई है, पोस्टमार्टम की कार्रवाई स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।


बाइक सवार दो घायल, बरेली रेफर
जहानाबाद। कस्बे के मोहल्ला काजीटोला निवासी इमरान पुत्र इरफान अपने दोस्त भूरा के साथ शुक्रवार को काम के सिलसिले में पीलीभीत गया था। देर रात बाइक से वापस घर आते वक्त हाईवे पर बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें दोनों घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भर्ती कराया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर दोनों को बरेली रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed