फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पंखा मोड़ते वक्त महिला को लगा करंट, मौत

पंखा मोड़ते वक्त महिला को लगा करंट, मौत

Wed, 09 Aug 2017 05:31 PM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 05:31 PM IST
विज्ञापन
पंखा मोड़ते वक्त महिला को लगा करंट, मौत
हजारा/पीलीभीत। बच्चे को सुलाने के बाद बेड के पास रखे टेबिल फैन को मोड़ते वक्त महिला करंट की चपेट में आ गई। उसकी चीख पुकार सुनकर परिवार वाले मौके पर पहुंचे। महिला को सीएचसी ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम सिद्धनगर निवासी डीके त्रिपाठी लखीमपुर खीरी के एक विद्यालय में शिक्षक हैं। उनके तीन बच्चे छह वर्षीय नैतिक, चार साल की बेटी चाहत और एक आठ माह का बेटा उज्जवल है। बुधवार सुबह उनकी पत्नी पूनम (30) बेटे उज्जवल को बेड पर सुलाने के बाद उसको हवा देने के लिए पास में रखे टेबिल फैन को मोड़ रही थीं। इस बीच उनको करंट लग गया। विवाहिता की चीख सुनकर परिवारीजन मौके पर पहुंचे। जहां उसको जमीन पर पड़ा देख अफरा-तफरी मच गई। गंभीर हालत में विवाहिता को इलाज के लिए संपूर्णानगर सरकारी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों के कानूनी कार्रवाई से इनकार करने पर शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed