फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   15 million deceived in the name of entry

एमबीबीएस में प्रवेश दिलाने के नाम पर 15 लाख ठगे

Thu, 19 Nov 2015 10:54 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Thu, 19 Nov 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
पूरनपुर तहसील के कस्बा घुंघचाई के स्थाई और दिल्ली के हाल निवासी डॉ. महेश चंद्र मिश्रा से रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज बरेली में उनकी पुत्री को एमबीबीएस में प्रवेश दिलाने के नाम पर एक जालसाज ने 15 लाख रुपये ठग लिए।
विज्ञापन


डॉ. महेश मिश्रा ने बताया कि वह चार नवंबर को अपनी पुत्री वसुंधरा को रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज बरेली में एमबीबीएस में प्रवेश दिलाने के लिए गए थे। वहां उन्हें एक जालसाज मिल गया।
विज्ञापन


जालसाज ने स्वयं को कॉलेज का जिम्मेदार अधिकारी बताकर प्रवेश दिलाने के नाम पर उनसे 15 लाख रुपये ले लिए और प्रवेश संबंधी फर्जी कागजात बनाकर दे दिए।

उस जालसाज ने अपना नाम विकास तोमर बताया था। उस जालसाज ने 16 नवंबर से वसुंधरा को कॉलेज भेजने को कहा था। महेश मिश्रा 16 नवंबर को जब अपनी पुत्री को कॉलेज में पहुंचाने गए, तब स्पष्ट हुआ कि प्रवेश संबंधी कागजात फर्जी हैं। खोजबीन करने पर पता चला कि विकास तोमर नाम का कोई भी अधिकारी कॉलेज में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महेश मिश्रा ने 16 नवंबर को बारादरी थाने में मामले की तहरीर दे दी। तहरीर के साथ उन्होंने जालसाज द्वारा दिया गया प्रवेश संबंधी फर्जी अधिकार पत्र और रुपयों की रसीद भी संलग्न की है। बारादरी पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

बारादरी थाने के कार्य वाहक प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार शुक्ला ने बताया कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है, अगर तहरीर दी गई होती तो कार्रवाई जरूर होती। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed