फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   सीओ सिटी ने घटनास्थल देखा, परिवारवालों के दर्ज किए बयान

सीओ सिटी ने घटनास्थल देखा, परिवारवालों के दर्ज किए बयान

Mon, 20 May 2019 02:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
सीओ सिटी ने घटनास्थल देखा, परिवारवालों के दर्ज किए बयान
पीलीभीत। नाम बदलकर महिला को प्रेमजाल में फंसाने, बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने और धर्म परिवर्तन कराने के मामले में सीओ सिटी ने पीड़िता के पति और घटना से जुड़े अन्य लोगों से संपर्क कर उनके बयान दर्ज किए। घटनास्थल का भी निरीक्षण किया गया। इसमें कई तथ्य उजागर हुए। वहीं पीड़िता वापस अपने पति के पास चली गई। सोमवार को उसके न्यायालय में बयान कराए जाएंगे।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की एक महिला की ओर से एएसपी के आदेश पर बृहस्पतिवार को मोहल्ला मुनीर खां निवासी आमिर उर्फ राजा, उसके पिता मोहम्मद अहमद, भाई जीशान समेत छह लोगों के खिलाफ गैंगरेप और एससीएसटी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज है। महिला का आरोप था कि आमिर ने अपना नाम राजा बताकर उसको प्रेमजाल में फंसाया, फिर दो जनवरी को साथ ले गया। इसके बाद बंधक बनाकर आमिर, उसके पिता, भाई ने दुष्कर्म किया। इस प्रकरण के कुछ पुराने अभिलेख भी पुलिस को मिले थे। जिनकी तस्दीक करने के लिए विवेचक सीओ सिटी ने पड़ताल की। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि एकता नगर के जिस मकान में महिला को रखा गया। वहां जाकर भी लोगों से बातचीत की गई है। इसके अलावा पूरे प्रकरण में अब तक दिए गए शिकायती पत्र, शपथ पत्र और पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई का भी पता लगाया है। इसमें आमिर के दो बार शांतिभंग की आशंका में चालान किए जाने की बात सामने आई है। महिला के पति से हुई बातचीत में सामने आया है कि वह भी कई बार महिला की जानकारी करने के लिए आरोपियों के घर गया, लेकिन उसको कोई सटीक जवाब नहीं मिला। उसके साथ आमिर द्वारा मारपीट करने की बात भी कही गई है। मामला गंभीर है, इसकी पड़ताल की जा रही है। फिलहाल महिला को उसका पति अपने साथ ले गया है। महिला के सोमवार को कोर्ट में बयान कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed