Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   मिठाई व्यवसायी के पुत्र के अपहरण की सूचना से खलबली

मिठाई व्यवसायी के पुत्र के अपहरण की सूचना से खलबली

Tue, 14 May 2019 11:47 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
मिठाई व्यवसायी के पुत्र के अपहरण की सूचना से खलबली
पीलीभीत। घरवालों को चकमा देकर नौकरी करने गुजरात जाने के लिए 16 वर्षीय किशोर कपड़े बैग में रखकर चुपचाप निकल गया। इधर, पिता ने गांव के ही दो युवकों पर उसका अपहरण करने का आरोप लगाते हुए सूचना पुलिस को दे डाली। इसके बाद मामले का शोर मच गया। तलाश के दौरान आजम बरेली रेलवे स्टेशन पर सोता मिल गया। पुलिस ने पूछताछ के बाद किशोर को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के नौगवां पकड़िया गांव के एक मिठाई व्यवसायी ने बताया कि उनका 16 वर्षीय पुत्र आजम बीते कई दिनों से नौकरी के लिए गुजरात जाने की जिद कर रहा था। परिवारवालों ने उसको वहां जाने से मना कर दिया। इधर, किशोर मन ही मन गुजरात जाने की ठान चुका था। सोमवार रात किसी समय किशोर बैग में कपड़े रखकर चुपचाप गुजरात जाने के लिए निकल गया। पीलीभीत से बरेली तक जाने के लिए उसने अपने दो दोस्तों की मदद ले ली। मंगलवार सुबह वह ट्रेन से गुजरात जाता। इधर, दुकान बंद कर घर पहुंचे भूरे खां ने बेटे को नदारद देखा तो उनके होश उड़ गए। जानकारी करने पर गांव के ही दो युवकों के साथ जाने का पता लगा। इसके बाद पिता ने रात को ही सुनगढ़ी थाने जाकर किशोर को अगवा करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि रात में ये बात निकलकर आई थी कि किशोर गुजरात जाने की इच्छा जता रहा था। इसको लेकर भी प्रयास किए गए। परिवार वाले भी तलाश में लगे। इसके बाद वह बरेली स्टेशन पर सोता मिल गया। पूछने पर उसने बताया कि वह सुबह छह बजे वाली ट्रेन का इंतजार कर रहा था। मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed