{"_id":"5ccb2eb7bdec22070b272315","slug":"141556819639-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी से परेशान मजदूर ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। सांस की बीमारी से तंग आकर एक मजदूर ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची सुनगढ़ी पुलिस ने परिजनों से मामले की जानकारी जुटाई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मजदूर की मौत के बाद से उसके परिवार में कोहराम मचा है। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के रूपपुर कृपा गांव के निवासी 46 वर्षीय मदनलाल मजदूरी करते थे। बुधवार सुबह मदनलाल ने घर पर रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। उनकी हालत बिगड़ने पर परिवार वाले आनन-फानन में जिला अस्पताल ले आए। यहां चिकित्सकों ने जहर खाने की आशंका जताते हुए इलाज शुरू कर दिया। देर शाम इलाज के दौरान मदनलाल की मौत हो गई। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर सुनगढ़ी पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और जानकारी की। मृतक के भाई प्रेमपाल व अन्य परिवार वालों ने मदनलाल के सुसाइड करने के पीछे बीमारी को वजह बताया। वह अविवाहित थे और काफी समय से सांस की बीमारी से ग्रसित थे। उनका इलाज भी लंबे समय से चल रहा था, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। इसी के चलते उन्होंने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। सिर्फ शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।