फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   उदयपुर में आग से पांच किसानों का दो एकड़ गेहूं राख

उदयपुर में आग से पांच किसानों का दो एकड़ गेहूं राख

Mon, 15 Apr 2019 11:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
उदयपुर में आग से पांच किसानों का दो एकड़ गेहूं राख
पूरनपुर। गांव उदयपुर खुर्द में सोमवार दोपहर बाद गेहूं के खेतों में लगी आग से पांच किसानों का करीब दो एकड़ गेहूं जलकर राख हो गया। किसानों ने पुलिस को अलग-अलग तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। गांव उदयपुर में खेतों मेें आग की घटना सोमवार को अपराह्न करीब तीन बजे हुई। अचानक लगी आग से किसानों में हड़कंप मच गया। किसान आग बुझाने पहुंचे। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक गांव निवासी बिंद्रा प्रसाद का करीब एक एकड़, अशोक कुमार, कल्लूराम, राधेरमन का दो-दो बीघा, भवानी चंद्र का एक बीघा गेहूं जलकर राख हो गया। सूचना पर एसएसआई के नेतृत्व में पुलिस टीम भी पहुंची। उधर, रविवार को गांव खैरपुर, टंडोला के खेतों में आग से 66 किसानों का करीब ढाई सौ एकड़ गेहूं जलकर राख हो गया था। सहकारी समिति शेरपुर के अध्यक्ष हाजी जफर खां के नेतृत्व मेें किसानों ने सोमवार को मंडी समिति पहुंचकर मुआवजे की मांग की। हल्का लेखपाल ने गांव पहुंचकर अग्निकांड से हुए नुकसान का आकलन किया। किसानों ने कोतवाली पहुंचकर अलग-अलग तहरीर पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed