फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पीलीभीत में पांचवे दिन और कट गई 15 चोटियां

पीलीभीत में पांचवे दिन और कट गई 15 चोटियां

Wed, 09 Aug 2017 05:51 PM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 05:51 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत में पांचवे दिन और कट गई 15  चोटियां
पीलीभीत। चोटी काटे जाने की घटनाएं जनपद में पांचवें दिन भी जारी रहीं। स्कूल जाने को तैयार हो रहे सिख छात्र समेत पंद्रह लोगों की चोटी कट गई। अकेले अमरिया इलाके से सात मामले सामने आए। इसके पीछे कारणों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रहने से दहशत कम नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

अमरिया क्षेत्र के भैंसहा गांव निवासी सरदार सुखदेव सिंह का 14 वषीय पुत्र करनदीप सिंह कक्षा पांच का छात्र है। बुधवार सुबह नहाने के बाद वह स्कूल जाने को तैयार हो रहा था। इस बीच अचानक उसके बाल खिंचने का अहसास हुआ और चोटी कट गई। छात्र के चीखने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने पूरी घटना की जानकारी की। हालांकि छात्र इसको लेकर कुछ खास नहीं बता सका। ग्राम मुडलिया इलाही बक्स में भी इसी तरह से एक छात्रा की चोटी कट गई। गांव निवासी चरनजीत सिंह की बेटी अमनदीप कौर (17) बाल बना रही थी, कि उसकी चोटी कट गई। कस्बे की 23 वर्षीय शहनाज बी पत्नी मोहम्मद नाजिम सुबह घर पर झाड़् लगाने के बाद नहाने गई। वापस आने पर उनकी चोटी रहस्यमय ढंग से कट गई। पति ने बालों पर नजर पडने पर महिला को इसकी जानकारी दी। बल्लिया गांव निवासी सतनाम सिंह की पत्नी कमलजीत कौर (29) बुधवार सुबह काफी देर तक सोती रही। इस पर परिवारीजन उनको उठाने पहुंचे तो वह बेहोश हालत में बिस्तर पर मिली और उनकी चोटी कटी हुई जमीन पर पड़ी थी। इसी गांव की शहनाज बी (24) पत्नी फईमुद्दीन सुबह घर पर काम करते वक्त अचानक बेहोश हो गई। उसके गिरने की आवाज सुनकर परिवारीजन मौके पर पहुंचे। यहां महिला की चोटी कटी मिलने पर हड़कंप मच गया। इसी गांव के इश्तियाक अहमद की पत्नी मुस्तकीम बेगम की काम करते वक्त चोटी तीन दिन में दूसरी बार कट गई। इसके बाद बालपुर माफी गांव निवासी वीना कौर (28) पत्नी सुखदेव सिंह की चोटी कट गई। खास बात रही कि इनकी चोटी दो दिन में दूसरी बार कटी है। जिसको लेकर परिवार में दहशत का माहौल है। उधर गजरौला के ग्राम जैतपुर निवासी लेखराज की उन्नीस वर्षीय पुत्री प्रीति बुधवार सुबह आठ बजे घर पर खाना बनाते वक्त अचानक चिल्लाने के बाद बेहोश हो गई। उसको परिवारीजनों ने जिला अस्पताल भर्ती कराया है। इसकी भी चोटी परिवार वालों को कटी पड़ी मिली। लगातार घटित हो रही वारदातों से इसके पीछे कारणों को लेकर अफवाहें तेज होती जा रही है।
विज्ञापन

परेवा वैश्य। चौकी क्षेत्र में चोटी काटे जाने का दूसरा मामला सामने आया। गांव के निवासी चुन्नीलाल मजदूरी करते है। बुधवार सुबह उनकी पत्नी मीरा बुधवारर दोपहर साढ़े 12 बजे घर पर अपने बाल बना रही थी। इस बीच अचानक चोटी कट गई। महिला के चीखने की आवाज सुनकर परिवारीजन मौके पर पहुंचे और जानकारी की। इधर चोटी कटने का पता लगने के बाद से मजदूर के घर भीड़ लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
बीसलपुर सर्किल में कट गई चार चोटियां
09 पीबीटीपी 3
बीसलपुर। मोहल्ला ग्यासपुर निवासी गुलाम शाह ने बताया कि उनकी 30 वर्षीय पत्नी रूबी बुधवार को सुबह साढ़े आठ बजे नल पर बर्तन धो रही थी। घर के अन्य लोग बरामदे में थे।उसी समय रूबी की चोटी कट गई। विवाहिता के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। विवाहिता को नगर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर गांव बबूरा निवासी रामरहीस ने बताया कि उनकी पत्नी गीता देवी की मंगलवार की रात डेढ़ बजे चोटी कट गई। चोटी कटने का एहसास होते ही गीता चीख मारकर जाग गई। शोर सुनकर परिवार वाले महिला के पास पहुंचे तो वह काफी सहमी हालत में रही। गांव चौखंडी निवासी ठाकुरदास की बेटी गुड्डी देवी रक्षा बंधन पर मायके आई थी। मंगलवार देर शाम उसकी चोटी कट गई। रात भर सहमी हालत में रहने के बाद बुधवार सुबह गुड्डी देवी अपनी ससुराल बरेली के भुता क्षेत्र के ग्राम कोठा चली गई।
दियोरिया- इधर मधवापुर गांव में भी चोटी काटने की वारदात हुई। गांव निवासी नन्हेंलाल सोनकर ने बताया कि उनकी पत्नी सीता देवी की चोटी मंगलवार देर शाम खाना बनाते वक्त कट गई। सीता के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार वाले मौके पर पहुंचे, तब घटना की जानकारी हुई।

000
पूरनपुर में कटी दो महिलाओं की चोटी
पूरनपुर। क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में चोटी काटे जाने के मामले दिनोदिन दहशत का कारण बनते जा रहे है। बुधवार को दो महिलाओं की चोटी कट गई। भगवंतापुर निवासी रामपाल की पत्नी सबिता देवी (45) की मंगलवार रात चोटी कट गई। वह घर पर कामकाज कर रही थी, कि अचानक उनको बाल खिंचने का अहसास हुआ। जिस पर वह चीख पड़ी। बाद में देखा तो चोटी कट चुकी थी। उधर ढक्का चाट निवासी रईस की बेटी शीबा की सोते समय मंगलवार देर चोटी कट गई। इसकी जानकारी सुबह आंख खुलने पर परिवारीजनों को हुई। घटना के बाद दोनों घबरा गए, जिससे तबीयत बिगड़ गई। दोनों को सीएचसी भतीर्ञ कराया गया है।
--------------------
वैभव
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed