फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   सिपाही से भिड़े स्कूटी सवार, चाबी छीनने की कोशिश

सिपाही से भिड़े स्कूटी सवार, चाबी छीनने की कोशिश

Fri, 28 Jul 2017 05:22 PM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 05:22 PM IST
विज्ञापन
सिपाही से भिड़े स्कूटी सवार, चाबी छीनने की कोशिश
पीलीभीत। वाहन चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार तीन युवक सिपाही से भिड़ गए। पहले एक सफेदपोश का नाम लेकर पुलिस पर दबाव बनाया। इसके बाद सिपाही के हाथ से चाबी छीनने की कोशिश की। पुलिस ने सख्ती दिखाकर स्कूटी को सीज कर दिया। हालांकि बाद में राजनैतिक दबाव बनने पर सीज की गई स्कूटी को मात्र चालान कर छोड़ दिया। मामला पूरे दिन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन

एक ओर पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी तीन सवारी बैठाकर और बिना नंबर प्लेट लगाए दुपहिया वाहन दौड़ाने वालों पर सख्ती करने के निर्देश दे रहे हैं। वहीं स्थानीय स्तर पर पुलिस अब भी कहीं न कहीं राजनैतिक दबाव में है। शुक्रवार को टीएसआई दुर्गा सिंह टीम के साथ डिग्री कॉलेज चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इस बीच एक स्कूटी पर तीन सवारी बैठाकर घूम रहे युवकों को रुकने का इशारा किया। पुलिस के कहने पर गाड़ी रोकने के बजाए स्कूटी सवार स्पीड तेज कर भागने लगे। हालांकि पुलिस ने पीछा कर उनको पकड़ लिया। कागजात दिखाने को कहते ही तीनों ने पुलिस पर रौब झाड़ना शुरू कर दिया। इस बीच एक युवक ने सिपाही से अभद्रता कर चाबी छीनने की कोशिश की। यह देख टीएसआई ने सख्ती से लताड़ लगाई और स्कूटी को सीज कर सुनगढ़ी थाने पर खड़ा कर दिया। इसके कुछ ही देर बाद पुलिस बैकफुट पर आ गई। एक सफेदपोश के फोन करने कर दबाव बनाने के बाद बाइक को सीज करने वाली ट्रैफिक पुलिस खुद सुनगढ़ी थाने पहुंची और मात्र चालान कर स्कूटी को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed