{"_id":"5cd1d39cbdec2207266864e1","slug":"131557255068-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने रातोंरात कटवा ली ग्राम पंचायत की जमीन पर खड़ी गेहूं की फसल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दबंगों ने रातोंरात कटवा ली ग्राम पंचायत की जमीन पर खड़ी गेहूं की फसल
बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। राजस्व विभाग की जांच पूरी होने से पहले ही गांव भगवंतपुर करोड़ के दबंगों ने ग्राम पंचायत की जमीन पर खड़ी गेहूं की फसल रातोंरात काट ली। इस मामले में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। गांव भगवंतपुर करोड़ में ग्राम पंचायत की पांच एकड़ जमीन पर कई दशकों से अवैध कब्जा कर दबंग उस पर खेती कर रहे हैं। दबंगों ने इस साल भी जमीन पर गेहूं की फसल बोई थी। लोकसभा चुनाव से पहले गेहूं की फसल काटने को लेकर विवाद हुआ तो सीओ प्रवीण मलिक ने विवादित जमीन पर खड़ी गेहूं की फसल काटने पर रोक लगा दी थी। सीओ ने कहा था कि चुनाव के बाद राजस्व विभाग से जमीन से स्वामित्व की जांच कराने के बाद ही फसल काटने दी जाएगी। चुनाव खत्म होने के बाद राजस्व विभाग ने जमीन की पैमाइश और स्वामित्व की जांच के लिए टीम गठित कर दी। टीम गठित होने की जब दबंगों को भनक लगी तो उन्होंने दो दिन पहले ही रात में फसल काट ली। चर्चा है कि दबंगों ने पुलिस से सांठगांठ कर फसल काटी है। इस बाबत चुर्रासकतपुर पुलिस चौकी प्रभारी जेसी जोशी ने बताया कि एसडीएम वंदना त्रिवेदी के मौके पर पहुंचकर की गई जांच पड़ताल के बाद ही फसल काटने की अनुमति दी गई है। जबकि, इस संबंध में एसडीएम वंदना त्रिवेदी का कहना है कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। अब यह मामला उनके संज्ञान में आया है, तो इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।