{"_id":"5c9a685dbdec2214743f41f3","slug":"131553623133-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के आरोप पर युवतियों ने फल विक्रेता की कर दी धुनाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ के आरोप पर युवतियों ने फल विक्रेता की कर दी धुनाई
विज्ञापन
पूरनपुर। फब्तियां कसने के आरोप पर फल विक्रेता की चप्पलों से पिटाई करना और मौके पर पहुंची पुलिस से उलझना दो युवतियों को मंहगा पड़ा गया। मौके पर पहुंचे पुलिस फल विक्रेता व दोनों युवतियों को पकड़कर कोतवाली ले आई। जांच में गलती पाए जाने पर फल विक्रेता से माफी मांगने के बाद युवतियों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
शारदा पार की दो युवतियां नगर में चर्चा का विषय बनी है। मंगलवार को दोनों युवतियां कोतवाली रोड से निकल रही थी। इस दौरान उन्होंने कोतवाली के समीप एक फल विक्रेता पर फब्तियां कसने का आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई कर दी। हंगामे की सूचना पर महिला कांस्टेबलों के साथ पहुंची पुलिस से युवतियां भिड़ने लगी। पुलिस दोनों युवतियों और फल विक्रेता को पकड़कर कोतवाली ले आई। फल विक्रेता ने बेवजह पिटाई करने का आरोप लगाया। पुलिस की जांच में युवतियां गलत पाई गई। फल वाला से पुलिस ने तहरीर मांगी तो आरोपी युवतियों ने भविष्य में गलती न करने का आश्वासन दिया। तब जाकर युवतियों और फल विक्र्रेता को कोतवाली से छोड़ा गया। नगर चौकी इंचार्ज निर्देश सिंह चौहान ने बताया कि जांच में फल विक्रेता की गलती नहीं पाई गई। युवतियां बेवजह लोगों से भिड़ जाती है। फल विक्रेता की पिटाई भी बेवजह होना पाई गई। दोनों पक्षों में समझौता होने पर युवतियों और फल विक्रेता को छोड़ दिया गया।