फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर की मौत

Thu, 07 Mar 2019 11:06 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Thu, 07 Mar 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर की मौत
पीलीभीत। घर से बिना बताए निकले मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव बीसलपुर रोड पर जंगरौली गांव के पास पड़ा मिला। परिजनों ने नशे का आदी बताते हुए कार्रवाई से इंकार कर दिया। हालांकि सुनगढ़ी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी 25 वर्षीय सोमपाल पुत्र हरिराम मजदूरी करते थे। बुधवार शाम करीब पांच बजे सोमपाल घर से बिना बताए निकल गए। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं लग सका था। रात करीब साढ़े आठ बजे बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर जंगरौली गांव के पास सोमपाल का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। राहगीरों से सूचना मिलने पर सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची। उसको जिला अस्पताल भिजवाया गया, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव की शिनाख्त होने के बाद खबर मिलने पर परिवारवाले भी आ गए। पुलिस ने उनसे जानकारी की। इसमें परिजनों ने सोमपाल को नशे का आदी बताते हुए कार्रवाई से इंकार कर दिया। यह भी कहा कि वह अक्सर नशा करने के लिए बिना बताए निकल जाता था। मृतक के एक दो साल का बेटा है। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी एसपी सिंह ने बताया कि परिजन कार्रवाई नहीं चाहते थे, लेकिन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोई तहरीर परिजनों की ओर से नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed