Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Public Health Department SDC arrested while accepting a bribe of Rs 15,000

Jind News: 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पब्लिक हेल्थ विभाग का एसडीसी गिरफ्तार

Fri, 06 Nov 2026 02:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Public Health Department SDC arrested while accepting a bribe of Rs 15,000
फोटो 05जेएनडी09-भ्रष्टाचार के मामले में पकड़े गए आरोपी एसडीसी धर्मवीर को लेकर जाते हुए एसीबी की
जींद। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने वीरवार को पब्लिक हेल्थ विभाग के एसडीसी धर्मवीर को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोप है कि एसडीसी ने ठेकेदार के 15 लाख रुपये के लंबित बिल पास करने की एवज में तीन प्रतिशत कमीशन के हिसाब से रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन

मामले में हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के ग्रुप डी कर्मचारी की भूमिका भी सामने आई है। आरोप है कि कर्मचारी के माध्यम से ही रिश्वत की रकम एसडीसी तक पहुंचाई गई। एसीबी कर्मचारी से भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

रामगढ़ निवासी प्रदीप कुमार ने एसीबी को दी शिकायत में बताया कि वह पब्लिक हेल्थ विभाग में ठेकेदारी का काम करते हैं। उनके विभाग के डिवीजन नंबर-दो में नौ लाख रुपये और डिवीजन नंबर-एक में छह लाख रुपये के बिल करीब दो साल से लंबित हैं। इन बिलों का भुगतान करवाने के लिए वह एसडीसी धर्मवीर से मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, एसडीसी ने 15 लाख रुपये के बिल पास करवाने की एवज में तीन प्रतिशत के हिसाब से 15 हजार रुपये रिश्वत मांगी। शिकायतकर्ता ने रिश्वत की मांग से संबंधित बातचीत की रिकॉर्डिंग भी कर ली थी। इसके बाद उन्होंने एसीबी को शिकायत दी। शिकायत मिलने पर एसीबी ने टीम गठित कर ट्रैप की योजना बनाई। कार्रवाई के दौरान शिकायतकर्ता को 500-500 रुपये के 30 नोट दिए गए।
वहीं, पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. सूर्या को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। योजना के तहत टीम ने कार्रवाई करते हुए एसडीसी धर्मवीर को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।

वर्जन
15 लाख रुपये के बिल पास करने की एवज में 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए एसडीसी को गिरफ्तार किया है। मामले में एचकेआरएन के ग्रुप डी कर्मचारी से भी रुपये बरामद हुए हैं। कर्मचारी ने रकम लेकर एसडीसी को दी थी लेकिन उसे यह जानकारी नहीं थी कि रुपये किस काम के लिए दिए जा रहे हैं। एसडीसी धर्मवीर के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। - महेंद्र, निरीक्षक, एंटी करप्शन ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article