फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   रिश्तेदारों संग जा रही छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

रिश्तेदारों संग जा रही छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 04 Jan 2019 04:46 PM IST
zaidi saba अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Published by: zaidi saba Updated Fri, 04 Jan 2019 04:46 PM IST
विज्ञापन
रिश्तेदारों संग जा रही छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
demo pic
सीओ ने दिए कार्रवाई के निर्देश, पुलिस को तहरीर का इंतजार
विज्ञापन

पीलीभीत। परचून की दुकान से सामान लेकर घर जा रही किशोरी से राजीव कॉलोनी के एक युवक ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर किशोरी की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। हालांकि पुलिस ने किशोरी के थाने जाकर सूचना देने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। सीओ सिटी ने भी मामला गंभीर बताते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

सुनगढ़ी इलाके की एक महिला ने बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी हाईस्कूल की छात्रा है। बृहस्पतिवार रात किशोरी अपने दो रिश्तेदारों के साथ परचून की दुकान से सामान लेकर घर आ रही थी। इसी बीच राजीव कॉलोनी के एक युवक ने उसका दुपट्टा खींच लिया। इसे नजरअंदाज कर जब किशोरी आगे बढ़ी तो आरोपी ने उसका रास्ता रोक लिया और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर उसने किशोरी की पिटाई कर दी। उसके शोर मचाने पर राहगीर जमा हुए तो आरोपी धमकी देकर भाग गया। पीड़िता ने थाना सुनगढ़ी जाकर मामले की शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने छेड़छाड़ के आरोपों से इंकार कर मारपीट की बात कही। हालांकि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। इधर, सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने जानकारी मिलने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश थाना पुलिस को दिए। कार्यवाहक थानाध्यक्ष पुष्कर सिंह ने बताया कि मौखिक सूचना पर आरोपी को हिरासत में लिया गया है। परिजनों से तहरीर मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed