{"_id":"5bc0db24bdec22699c0c01d1","slug":"131539365668-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघ ने भैंस को बनाया निवाला, दहशत में ग्रामीण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाघ ने भैंस को बनाया निवाला, दहशत में ग्रामीण
Updated Fri, 12 Oct 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
फोटो- 24
बाघ ने भैंस को बनाया निवाला, दहशत में लोग
अमरिया तहसील क्षेत्र के उड़रा गांव में दो सप्ताह से है बाघ की आवाजाही
अमर उजाला ब्यूरो
अमरिया। दो सप्ताह से उड़रा गांव में डेरा जमाए बैठे बाघ ने शुक्रवार को एक और भैंस को निवाला बना लिया। हमले के बाद आसपास के खेतों पर काम कर रहे मजदूर काम छोड़ भाग गए। बाघ की दस्तक से ग्रामीण दहशतजदा हैं।
तहसील अमरिया के आबादी क्षेत्र में कई सालों से बाघ खेतों में शरण लिए हैं। इसका कोई समाधान नहीं हो रहा है। गांव उड़रा निवासी सतनाम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को उनके जानवर खेतों के पास चरने गए थे। उनको बाघ ने हमला कर निवाला बना लिया। बाघ के हमले का पता लगते ही आसपास के खेतों पर काम कर रहे मजदूर डरकर भाग गए। इसकी सूचना मिलने पर पहुंचे निगरानी टीम के प्रभारी देवेंद्र पाल सिंह, अवनीश गंगवार, चेतन कुमार, सोमपाल, चेतन कुमार, मुश्ताक अहमद ने भैंस के शव को सील करके पोस्टमार्टम कराया। टीम पगचिह्न ट्रेस करने के बाद ग्रामीणों को अलर्ट करके चली गई।