फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   एटीएम कार्ड का नंबर पूछकर 17 हजार उड़ाए

एटीएम कार्ड का नंबर पूछकर 17 हजार उड़ाए

Tue, 25 Sep 2018 12:36 AM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
एटीएम कार्ड का नंबर पूछकर 17 हजार उड़ाए
एटीएम कार्ड का नंबर पूछकर उड़ाए 17 हजार
विज्ञापन

टेलीकॉम कंपनी के सेल्समैन हुई ठगी

अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। खुद को बैंक मैनेजर बताकर जालसाज ने टेलीकॉम कंपनी के सेल्समैन के खाते से 17 हजार रुपये उड़ा लिए। मोबाइल पर आए खाते से पैसा निकलने का संदेश प्राप्त होने पर ठगी का पता चल सका है।

मामला कोतवाली क्षेत्र का है। टेलीकॉम कंपनी में सेल्समैन के पद पर कार्यरत राजीव के मुताबिक शनिवार रात उनके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया मुंबई ब्रांच का जनरल मैनेजर बताया। उसने कहा कि आपका एटीएम कार्ड बंद होने वाला है, उसको रिन्यू कराने के लिए एटीएम कार्ड के पीछे लिखा तीन अंक का सीवीवी नंबर बताना होगा। जालसाज की बातों में आकर राजीव ने एटीएम कार्ड पर लिखा सीवीवी नंबर बता दिया। कुछ ही देर में उसके मोबाइल पर आया ओटीपी पासवर्ड भी जालसाज ने उनको झांसे में लेकर पूछते हुए फोन काट दिया। इसके बाद राजीव ने उक्त नंबर पर कॉल करने की कोशिश की लेकिन फोन नहीं लगा। करीब आधे घंटे बाद खाते से 17 हजार रुपये निकाले जाने का मोबाइल पर संदेश प्राप्त होने पर राजीव को ठगी का पता चल सका। राजीव के मुताबिक उसके खाते में सिर्फ पांच सौ रुपये बचे हैं। दो बार में खाते से यह रकम निकाली गई है। सोमवार को बैंक पहुुंचकर एटीएम ब्लॉक करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed