फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   इंटरमीडिएट की छात्राको अगवा कर दुष्कर्म

इंटरमीडिएट की छात्राको अगवा कर दुष्कर्म

Mon, 27 Aug 2018 11:45 PM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
इंटरमीडिएट की छात्राको अगवा कर दुष्कर्म
12वीं की छात्रा से दरिंदगी, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

फोटो खींचकर वायरल करने की धमकी देने का आरोप
घटना के छह दिन बाद दी तहरीर, मां-बेटे समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज

अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। घर से कॉलेज जाने के लिए निकली इंटरमीडिएट की छात्रा को कॉलोनी का एक युवक बहला फुसलाकर मोहल्ला मदीनाशाह के एक मकान में ले गया। यहां अपने एक अन्य साथी की मदद से डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान उसके अश्लील फोटो खींच लिए। आरोप है कि शिकायत करने पर खींचे गए फोटो इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर भगा दिया। एक आरोपी की मां पर भी धमकाने का आरोप लगाया गया है। घटना के छह दिन बाद छात्रा की मां से मिली तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, धमकाने और दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

शहर की एक सरकारी कॉलोनी की निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी सोलह वर्षीय पुत्री इंटरमीडिएट की छात्रा है। कॉलोनी में रहने वाला फैजान उसको काफी समय से परेशान करता है। कॉलेज जाते वक्त रास्ते में रोक उससे पहले भी कई बार छेड़छाड़ कर चुका है। 20 अगस्त की सुबह छात्रा घर से कॉलेज जाने के लिए निकली। आरोप है कि फैजान ने अपने साथी उधमसिंह नगर (उत्तराखंड) के खटीमा निवासी साहिल के साथ छात्रा को रास्ते में रोक लिया। इसके बाद बहला फुसलाकर दोनों छात्रा को मोहल्ला मदीनाशाह के एक मकान में ले गए। जहां साहिल मकान के बाहर खड़ा रहा और कमरे में ले जाकर फैजान ने छात्रा को डराकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने छात्रा के कुछ अश्लील फोटो भी खींच लिए। शिकायत करने पर खींचे गए फोटो को इंटरनेट पर वायरल कर बदनाम करने की धमकी दे डाली। इस बीच आरोपी फैजान की मां साजदा बेगम वहां पहुंच गई। छात्रा ने उसको अपना दुखड़ा सुनाया तो आरोप है कि साजदा ने भी उसको बदनाम करने की धमकी देकर भगा दिया। आरोपियों की धमकी से डरकर छात्रा ने ये बात घर जाकर किसी को नहीं बताई। छात्रा को कई दिनों से परेशान देखने पर परिवारीजनों ने काफी पूछताछ की, जिसके बाद रविवार को छात्रा ने अपने साथ हुई दरिंदगी को बताया। जिसके बाद मां ने तीनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कोतवाली पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की। कोतवाल केपी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी फैजान, उसकी मां साजदा व साहिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराकर कोर्ट में बयान कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed