{"_id":"595e90754f1c1b617b8b4740","slug":"131499369589-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशो ने चाकू मारकर दुकानदार को घायल किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशो ने चाकू मारकर दुकानदार को घायल किया
Updated Fri, 07 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)। नगर में मुबारिकपुर मार्ग पर बाइक सवार दो बदमाशों ने रटौल जा रहे एक दुकानदार पर दिनदहाड़े चाकू से हमला कर घायल कर दिया और नगदी लूटने का प्रयास किया। लोगों के आने पर बदमाश फरार हो गए। घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया।
क्षेत्र के ग्राम रटौल निवासी मुरसलीम पुत्र मीनू फर्नीचर बनाने का कार्य करता है। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब तीन बजे वह खेकड़ा से वाया मुबारिकपुर मार्ग अपने गांव रटौल जा रहा था। जब वह मुबारिकपुर मार्ग पर लाइनपार बस्ती के समीप पहुंचा तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे तमंचा दिखाकर रोक लिया और लूटपाट करने लगे। जैसे ही बदमाशों ने उससे मोबाइल लूटा तो उसने विरोध किया। इस पर बदमाशों ने उसके सीने में चाकू मारकर घायल कर दिया। बदमाशों ने नगदी भी लूटने की कोशिश की, लेकिन शोरशराबा सुनकर आते लोगों को देख बदमाश मुरसलीम से मोबाइल लूटकर भाग गए। घायल अवस्था में कुछ लोग उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया। पुलिस ने मौके पर पहुंच जानकारी लेने के बाद बदमाशों की तलाश की, लेकिन वे हाथ नहीं आए।