फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   शांति कायम रखने को तीसरे दिन भी फोर्स रहा तैनात

शांति कायम रखने को तीसरे दिन भी फोर्स रहा तैनात

Mon, 12 Jun 2017 05:11 PM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 05:11 PM IST
विज्ञापन
शांति कायम रखने को तीसरे दिन भी फोर्स रहा तैनात
पीलीभीत। आस्ताने हशमतिया दरगाह पर पत्थर फेंककर शीशे तोड़ने और मारपीट करने के तीनों आरोपी बाइक सवार जेल भेजने के बाद भी पुलिस महकमा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलर्ट हैं। तीसरे दिन भी चप्पे -चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती रही। दरगाह के आसपास खड़े संदिग्ध एवं अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखी गई। सीओ सिटी ने राउंड लेकर प्वाइंटों पर तैनात पुलिसकर्मियों से बातचीत कर हालात का जायजा लिया।
विज्ञापन

शनिवार रात को बाइक सवार तीन युवकों ने मोहल्ला भूरे खां स्थित आस्ताने हशमतिया दरगाह में पत्थर फेंक शीशे तोड़ दिए थे। मौके पर मौजूद कुछ लोगों से मारपीट के भी आरोप लगे। जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया था। पुलिस ने मौके से पकड़े गए तीनों आरोपियों को रविवार को मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। इसके बाद से लगातार शांति बनाए रखने के लिए अफसरों की ओर से लोगों से अपील की जा रही है। सोमवार को तीसरे दिन भी सुरक्षा बंदोबस्त सख्त रखे गए। तैनात किए गए फोर्स की तैनाती रही। दरगाह के बाहर से लेकर खकरा चौकी, सुनहरी मस्ज्दि चौराहा, रंगीलाला चौराहा, कमल्ले चौराहा आदि मुख्य चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहा। कोतवाल देशपाल सिंह, एसआई वीरेंद्र शर्मा पुलिस बल के साथ क्षेत्र में अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखने में जुटे रहे। सीओ सिटी निशांक शर्मा ने बताया कि माहौल पूरी तरह से शांत है। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए अभी कुछ दिन पुलिस बल की तैनाती जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed