फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   सड़क हादसे में छात्र की मौत, मचा कोहराम

सड़क हादसे में छात्र की मौत, मचा कोहराम

Tue, 09 Apr 2019 10:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2019 10:41 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में छात्र की मौत, मचा कोहराम
बिलसंडा/करेली। पिकअप की टक्कर से कक्षा तीन के छात्र शिवम की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मामले में परिजनों से मिली तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। बिलसंडा थाना क्षेत्र के भगवंतपुर गांव निवासी शेरबहादुर मजदूरी करते हैं। उनका 14 वर्षीय पुत्र शिवम गांव के ही एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा तीन का छात्र था। सोमवार दोपहर वह घर से कुछ दूरी पर बंधी भैंस खोलने के लिए पैदल गया था। गांव के बाहर पहुंचते ही पिकअप ने उसको टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिजन उसको लेकर सीएचसी बिलसंडा पहुंचे, जहां डॉक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद से मां रामगुनी और बहन शिखा, राधा का रो-रो कर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर अतर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में परिजनों से मिली तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed