{"_id":"5c51e456bdec22691d36c3cd","slug":"121548870742-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत फहमी हो गई.. माफ कीजिए और वकीलों की हड़ताल खत्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गलत फहमी हो गई.. माफ कीजिए और वकीलों की हड़ताल खत्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। इंस्पेक्टर कोतवाली को हटाने की मांग को लेकर चल रहा अधिवक्ताओं का आंदोलन बुधवार को शांतिपूर्वक बातचीत के बाद समाप्त हो गया। इंस्पेक्टर के गलत फहमी का हवाला देते हुए खेद व्यक्त करने पर अधिवक्ता मान गए। इसके बाद हड़ताल समाप्त कर दी गई। बृहस्पतिवार से अधिवक्ता काम पर लौटेंगे।
सोमवार को कोर्ट में बयान कराने के लिए गजरौला पुलिस के साथ कचहरी परिसर पहुंची लड़की को उसके परिवार वालों ने खींचने की कोशिश की थी। इसकी सूचना पर वहां पहुंचे इंस्पेक्टर कोतवाली केपी सिंह और अधिवक्ता मुश्ताक के बीच कहासुनी हो गई थी। अधिवक्ता मुश्ताक का आरोप है कि इंस्पेक्टर ने उनसे अभद्रता की। इसके बाद से अधिवक्ताओं ने इंस्पेक्टर के खिलाफ आंदोलन करते हुए हड़ताल शुरू कर दी थी। बुधवार को भी अधिवक्ता हड़ताल पर रहे।
इधर, पूरे मामले को निपटाने के लिए अधिकारी और बार पदाधिकारियों के बीच बातचीत का दौर चलता रहा। दोपहर में एएसपी रोहित मिश्र, सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल की तीनों बार के पदाधिकारियों और वरिष्ठ अधिवक्ताओं संग बातचीत हुई। इसमें इंस्पेक्टर केपी सिंह और अधिवक्ता मुश्ताक अली भी मौजूद रहे। इंस्पेक्टर ने अनजाने में कार्रवाई की बात कहते हुए खेद जताया। इसके बाद अधिवक्ता भी इसको समझ मान गए और हड़ताल समाप्त कर दी।
विज्ञापन
पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच हुई वार्ता में जिला संयुक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष किशनलाल, महासचिव महेश चंद्र शर्मा, सीनियर उपाध्यक्ष मोहतशिम मलिक, एजाज अहमद एडवोकेट, राजकुमार राजन एडवोकेट, सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शिव शर्मा, सचिव सैयद उरूज, अश्वनी अग्रिहोत्री एडवोकेट, पूर्व सचिव विमल शर्मा, सिविल बार एसोसिएशन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। जिला संयुक्त बार एसोसिएशन के महासचिव महेश चंद्र शर्मा ने बताया कि हड़ताल समाप्त कर दी गई है। 31 जनवरी से अधिवक्ता न्यायालयों में विधिवत कार्य करेंगे।