फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पीड़ित ने मुहैया कराए अभिलेख, अब बैंक की बारी

पीड़ित ने मुहैया कराए अभिलेख, अब बैंक की बारी

Wed, 02 Jan 2019 06:38 PM IST
zaidi saba अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Published by: zaidi saba Updated Wed, 02 Jan 2019 06:38 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित ने मुहैया कराए अभिलेख, अब बैंक की बारी
एसबीआई
सत्यता जानने के लिए सुनगढ़ी पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
विज्ञापन

एसबीआई प्रबंधक समेत दो पर दर्ज धोखाधड़ी की रिपोर्ट का मामला

पीलीभीत। लोन चुकता न करने के एवज में महिला की अधिक जमीन कुर्क कर उसको दूसरे के नाम पर रजिस्ट्री करने के आरोपों की सत्यता का पता लगाने के लिए सुनगढ़ी पुलिस ने एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित महिला से तो लोन संबंधी कागजात बतौर साक्ष्य प्राप्त कर लिए गए हैं। अब बैंक के अधिकारियों से संपर्क कर उनके अभिलेख जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस दोनों पक्षों के कागजात मिलने के बाद स्थिति स्पष्ट होने की बात कह रही है।

मोहल्ला पूरनमल की निवासी संगीता कोकरा पत्नी स्वर्गीय नवीन कोकरा की ओर से सुनगढ़ी पुलिस ने एसबीआई प्रबंधक, एकता नगर कॉलोनी निवासी सुखवंत सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी व अमानत में खयानत की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। आरोप है कि नमकीन व्यवसाय के लिए बैंक से पीड़ित पक्ष ने 17.10 लाख का लोन लिया था। पति की मौत के बाद बैंक ने बंधक की गई 214.68 वर्ग मीटर जगह के बजाए 443.15 वर्ग मीटर जगह को कुर्क कर सुखवंत के नाम पर रजिस्ट्री करा दी। फर्जी अभिलेख बनाने के भी आरोप लगाए गए थे। इस मामले में विवेचक पुष्कर सिंह ने कार्रवाई की शुरूआत की है। थानाध्यक्ष सुनगढ़ी रूम सिंह बघेल ने बताया कि पीड़ित संगीता कोकरा से अभिलेख लिए गए हैं। इसके आधार पर लोन के एवज में 214.68 वर्ग मीटर जगह ही बंधक की गई थी। अब बैंक की ओर से कितनी जमीन कुर्क हुई और रजिस्ट्री कराई गई। इसकी जानकारी जुटाने के लिए बैंक के अफसरों से उनके साक्ष्य मांगे गए हैं। इसके लिए विवेचक को भी बैंक जाकर कार्रवाई को लगाया गया है। मामले की जांच गंभीरता से कराई जा रही है, निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed