{"_id":"5af73dfb4f1c1bd8408b4db3","slug":"121526152699-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ सुंघाकर जेब से नगदी निकाली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीला पदार्थ सुंघाकर जेब से नगदी निकाली
Updated Sun, 13 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
क्षेत्र के ग्राम रटौल निवासी एक व्यक्ति शनिवार की सुबह करीब दस बजे खेकड़ा थाने पहुंचा। वहां उसने दी तहरीर में कहा रात्रि के समय वह अपने घेर में सो रहा था। रात्रि में पड़ोसी युवक ने उसे सोते समय नशीला पदार्थ सुंघा दिया और उसकी जेब से 4200 रुपये निकाल लिए, सुबह जब उसकी आंख खुली तो जेब से रुपये गायब मिले। इसके बाद उक्त व्यक्ति ने घर जाकर परिजनों को घटना के बारे में बताया तो उसके परिजन आक्रोशित हो गए। इसके बाद परिजन रुपये निकालने वाले युवक के घर पहुंचे और उससे रुपये लौटाने की बात कही। तो दोनों पक्षों में नोक झोंक हुई। युवक ने रुपये देने से इंकार कर दिया। पुलिस ने युवक की तहरीर लेकर दूसरे पक्ष को भी थाने बुलवाया। पुलिस ने दोनों पक्षों से वार्ता कर मामला निपटाया। इस दौरान सैकड़ों लोग मौजूद रहे।