{"_id":"5ab9c9c54f1c1b8c778b7f19","slug":"121522125253-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन के आरोप में फंसे एसएचओ बरखेड़ा लाइन हाजीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध खनन के आरोप में फंसे एसएचओ बरखेड़ा लाइन हाजीर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
Updated Tue, 27 Mar 2018 08:40 PM IST
विज्ञापन
UP POLICE
- फोटो : SELF
हॉटमिक्स प्लांट पर एसडीएम-सीओ की छापामारी के बाद शनिवार को तेरह सौ घन मीटर बालू मिलने के बाद से क्षेत्र में अवैध खनन कराने के आरोप में घिरे बरखेड़ा एसएचओ जयवीर सिंह पर आखिरकार गाज गिर ही गई। रविवार रात एसपी कलानिधि नैथानी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उनको लाइन हाजिर कर दिया है। इनके स्थान पर बीसलपुर कोतवाल मनोज कुमार त्यागी को बरखेड़ा भेजा गया है।
विज्ञापन
एसपी ने कुछ अन्य थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया है। इंस्पेक्टर हजारा शैलेंद्र पाल सिंह के गैर जनपद तबादला हो गया था। उनके स्थान पर अब हजारा थाने की कमान इंस्पेक्टर नरेश कुमार को सौंपी गई है। अमरिया एसएचओ माधो सिंह विष्ट को बीसलपुर कोतवाली का प्रभारी बनाया है। उनकी जगह दुर्गा सिंह को तैनाती दी है। इसके अलावा शहर कोतवाल जसपाल सिंह ग्वाल के बीमार होने के चलते एसएसआई इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह को कार्यवाहक शहर कोतवाल बनाया है। इसके अलावा इंस्पेक्टर इंद्र मोहन बडौला को भी कोतवाली से संबद्ध कर दिया है। एसपी ने बताया कि स्वास्थ्य सुधार के बाद जसपाल सिंह ग्वाल ही शहर कोतवाल रहेंगे।
विज्ञापन