फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   सराफ हत्याकांड का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

सराफ हत्याकांड का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Mon, 19 Mar 2018 01:58 AM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 01:58 AM IST
विज्ञापन
सराफ हत्याकांड का दूसरा आरोपी गिरफ्तार
पूरनपुर।
विज्ञापन

धनतेरस के दिन 17 अक्तूबर 2017 की सुबह दुकान जाते वक्त सराफ महेश रस्तोगी की गोली मारकर हत्या करने और दस हजार रुपये व ढाई लाख के जेवरात लूटने के मामले में फरार चल रहे एक और बदमाश शिवनगर निवासी कल्लू को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लूटे गए दस हजार रुपये बरामद कर चालान कर दिया है। मामले में गजरौला निवासी यूसुफ की धरपकड़ में अभी कामयाबी नहीं मिल सकी है।
कोतवाल योगेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि हत्याकांड के मुख्य आरोपी वसी ने दस जनवरी को कोर्ट में बिलसंडा थाना के एक विचाराधीन मुकदमे में सरेंडर कर दिया था। 17 फरवरी को पुलिस ने वसी को दस घंटे के रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही पर गांव उदयकरनपुर नहर कोठी के समीप से हत्या में प्रयुक्त तमंचा और जेवरातों का खाली बैग और उसके घर से कुछ आभूषण बरामद कर लिए थे। दूसरे आरोपी कल्लू को भी चालान कर दिया गया है। फरार एक आरोपी की तलाश को कार्रवाई जारी है। स्वॉट टीम प्रभारी नरेंद्र सिंह यादव ने भी पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की है।
विज्ञापन

 
हिस्से में आए थे 45-45 हजार रुपये
स्वॉट टीम प्रभारी नरेंद्र यादव ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि बदमाशों ने घटना से एक दिन पहले बाइक से माधोटांडा के पेट्रोल पर के पास खड़े होकर रैकी की थी। इसके बाद 17 अक्तूबर को वारदात को अंजाम दिया। बाइक फरार आरोपी यूसुफ चला रहा था। कल्लू बीच में बैठा था और मुख्य आरोपी बसी ने चलती बाइक को पैर मारकर सराफ भाइयों को गिराया था। घटना करने के बाद तीनों नहर के रास्ते से निकल गए थे। लूटे गए रुपये व आभूषणों की बिक्री करने के बाद तीनों के हिस्से में 45-45 हजार रुपये आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed