{"_id":"5a252aa84f1c1b71548c1001","slug":"121512385192-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन पुलिस के हत्थे चढ़ा किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूसरे दिन पुलिस के हत्थे चढ़ा किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी
Updated Mon, 04 Dec 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
रेप पीड़िता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहानाबाद/ पीलीभीत। दस वर्षीय छोटे भाई के साथ घर में रह रही सत्रह वर्षीय किशोरी से तमंचे के बल पर शनिवार रात दुष्कर्म करने के आरोपी मुनेंद्र को जहानाबाद पुलिस ने रविवार सुबह धर दबोचा। पुलिस पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुटी है।
जहानाबाद थाना क्षेत्र की एक किशोरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि शनिवार रात उसके माता-पिता गांव में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में गए हुए थे। घर पर वह छोटे भाई के साथ थी। रात दस बजे गांव के मुनेंद्र ने तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने रविवार शाम को तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद रात में ही किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया। सोमवार सुबह मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने गांव में दबिश देकर आरोपी मुनेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी की उम्र को लेकर स्थिति स्पष्ट करने के लिए पुलिस ने जांच की। इसमें कक्षा पांच की मार्कशीट से जन्मतिथि का मिलान करने पर उसकी उम्र सत्रह साल निकली है। एसएचओ किरनपाल सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। इससे पहले भी वह 2008 में दुष्कर्म और 2015 में छेड़छाड़ के आरोप में जेल जा चुका है।