फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   मारपीट की सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस से अभद्रता, वर्दी फाड़ी

मारपीट की सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस से अभद्रता, वर्दी फाड़ी

Tue, 08 Aug 2017 05:11 PM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 05:11 PM IST
विज्ञापन
मारपीट की सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस से अभद्रता, वर्दी फाड़ी
पीलीभीत। सगे भाईयों के बीच हुए मारपीट के विवाद की सूचना मिलने पर दबिश देने राणा प्रताप नगर गांव पहुंची यूपी 100 पुलिस पर नशे में धुत युवक ने हमला बोल दिया। सिपाहियों के शांत कराने पर गाली गलौच की, इसके बाद धक्का-मुक्की शुरू कर दी। यही नहीं पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिसकर्मी मौके से भाग निकले। थाना पुलिस मामले को छिटपुट विवाद कहकर टाल गई है।
विज्ञापन

हजारा थाना क्षेत्र के राणा प्रतापनगर गांव निवासी सगे भाईयों में सोमवार देर रात झगड़ा हो गया। एक भाई के नशे की हालत में भतीजे से मारपीट करने पर दोनों आमने-सामने आ गए। हंगामा बढने पर एक पक्ष ने सूचना पुलिस को दी। इस पर यूपी 100 पुलिस (गाड़ी नंबर 2081) मौके पर पहुंची। गली सकरी होने के कारण गाड़ी को बाहर खड़ा कर दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुुंचे और झगड़ रहे सगे भाईयों को शांत कराने की कोशिश शुरू कर दी। इस बीच नशे में धुत एक पक्ष पुलिसकर्मियों से भिड़ गया। पुलिस वालों से गाली गलौच करते हुए अभद्रता करने लगा। सिपाहियों ने सख्ती दिखाने की कोशिश की लेकिन आरोपी लाठी लेकर आया और मारपीट पर उतारू हो गया। पुलिस के समझाने पर भी नहीं माना। इस दौरान पुलिसकर्मियों की वर्दी भी फट गई। इससे पहले कि पुलिस हावी होती आरोपी ने पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। अपने फटे हुए कपड़े दिखाकर लोगों को जमा करने लगा। यह देख सिपाहियों के पसीने छूट गए। खुद को घिरता देख पुलिसकर्मी बिना कार्रवाई लौट आए। जिसके बाद देर रात तक आरोपी बांका लेकर क्षेत्र में घूमकर दबंगई दिखाता रहा। उधर थाना पुलिस मामले की जानकारी मिलने के बाद भी लापरवाह बनी रही। यूपी 100 के पुलिसकर्मियों ने अपने साथ हुए अभद्र व्यवहार की शिकायत एसएचओ से की तो उन्होंने टाल दिया। खाकी की फजीहत को छिपाते हुए छिटपुट विवाद बताकर पूरा मामला हजम कर गए।
विज्ञापन

000
मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। पुलिसकर्मियों से अभद्रता किए जाने की बात गलत है। नशे में मामूली कहासुनी हो गई थी। कोई शिकायत न मिलने पर कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शैलेंद्र पाल सिंह, एसएचओ हजारा
000
कॉलर से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच हम लोग समझाने की कोशिश कर रहे थे कि आरोपी डंडा लेकर आ गया। इसके बाद गाली गलौच करते हुए झगड़ा करने लगा। जिसमें सिपाही अरुण की वर्दी भी फट गई। इसकी शिकायत रात में ही थानाध्यक्ष से की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
- दुर्योधन, यूपी 100 टीम के पुलिसकर्मी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed