फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   कसा शिकंजा: झूला मालिक और कर्मचारी गिरफ्तार, भेजा जेल

कसा शिकंजा: झूला मालिक और कर्मचारी गिरफ्तार, भेजा जेल

Sun, 14 Apr 2019 10:07 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
कसा शिकंजा: झूला मालिक और कर्मचारी गिरफ्तार, भेजा जेल
न्यूरिया (पीलीभीत)। जोशी कॉलोनी में आयोजित वसंती पूजन मेले में झूले की पालकी टूटने से दंपती की मौत और मासूम के गंभीर रूप से घायल होने के मामले में अफसरों की सख्ती के बाद कार्रवाई को गति मिल सकी है। न्यूरिया पुलिस ने आरोपी झूला मालिक और उसको चलाने वाले कर्मचारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

न्यूरिया थाना क्षेत्र के जोशी कॉलोनी में हर साल नवरात्र के मौके पर वसंती पूजन मेले का आयोजन शुक्रवार को किया गया था। शुभारंभ के कुछ घंटे बाद ही मेले में बिना अनुमति लगाए गए बड़े झूले की पालकी टूटकर गिर गई थी। हादसे में रूद्रपुर उत्तराखंड निवासी अशोक कुमार, उसकी पत्नी वसंती की मौत हो गई थी, जबकि बेटा गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसका इलाज बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल में कराया जा रहा है। शनिवार को पुलिस ने दंपती के शव का पोस्टमार्टम कराया। इधर, वसंती के पिता देवेश मंडल की ओर से झूला मालिक और उसको चलाने वाले कर्मचारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। रविवार को न्यूरिया पुलिस ने जानकारी की। जिसके बाद झूला मालिक बिथरी चैनपुर (बरेली) निवासी रईसुद्दीन और उसके कर्मचारी हाफिजगंज बरेली निवासी तहजीब को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर शहरोज अनवर ने बताया कि दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सही से हुई जांच तो मेला कमेटी का फंसना तय
बिना अनुमति मेले में झूले लगाए जाने और मेला स्थल सुरक्षा को लेकर बरती गई चूक के चलते न्यूरिया एसओ और मझोला चौकी प्रभारी खासा लापरवाह रहे थे। इसकी जांच एसपी के निर्देश पर सीओ सदर योगेंद्र कुमार को दी गई है। वहीं पूरे प्रकरण में मेला कमेटी की लापरवाही भी कम नहीं है। ऐसे में अगर सही से जांच की गई तो लापरवाह मेला कमेटी पर भी शिकंजा कसना तय माना जा रहा है। पुलिस की जांच इस पहलू पर भी कराए जाने की बात अफसर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में झूला टूटने की घटना को गंभीरता से लिया जा रहा है। इसकी गंभीरता से जांच कराई जा रही है। मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है। इसमें मेला कमेटी की भूमिका को लेकर भी जांच होगी। अगर लापरवाही पाई जाती है, तो उसी आधार पर एक्शन लिया जाएगा।
- जंग बहादुर, एसडीएम अमरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed