{"_id":"5caa283cbdec22145274b5a4","slug":"11554655292-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत, मचा कोहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत, मचा कोहराम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। रिश्तेदार के घर से पैदल लौट रहे बुजुर्ग को एक वाहन ने टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन बुजुर्ग को उठाकर अस्पताल ले गण्। जहां उन्हें डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
माधोटांडा थाना क्षेत्र के भैंरोकलां गांव निवासी 60 वर्षीय लेखराज बृहस्पतिवार को अपने एक रिश्तेदार से मिलने के लिए शाहगढ़ गांव गए थे। वहां से वह शाम करीब साढ़े सात बजे पैदल अपने घर लौट रहे थे। शाहगढ़ मार्ग पर भैंरोकलां गांव के करीब पहुंचने पर उन्हें किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों से लेखराज के घायल हालत में सड़क पर पड़े होने की सूचना परिजनों को मिली। इस पर परिवार वाले लेखराज को उठाकर इलाज के लिए माधोटांडा के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। लेखराज के तीन बेटे बाबूराम, लालाराम, बालकराम और एक बेटी विमला देवी। इंस्पेक्टर माधोटांडा उमेश कुमार सोलंकी ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।