{"_id":"5c8a7ad2bdec2213ef2d1861","slug":"11552579282-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्स से नकदी उड़ाने के मामले में दो महिलाओं समेत तीन गए जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पर्स से नकदी उड़ाने के मामले में दो महिलाओं समेत तीन गए जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। एटीएम के बाहर महिला को बातों में फंसाकर उसके पर्स में रखे 20 हजार रुपये उड़ाने के मामले में सुनगढ़ी पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गौहनिया चौराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उनसे पांच हजार रुपये बरामद किए गए। तीनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। शहर के एकता नगर कॉलोनी के निवासी विनोद शर्मा की पत्नी अमलेश लता ने मोहल्ला पुरानागंज में लगे बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम से 12 मार्च को 20 हजार रुपये निकाले थे। अमलेश के एटीएम के बाहर निकलते ही दो महिलाओं ने उसको रोक बातों में फंसा लिया था। इस बीच उनके एक अन्य साथी ने बड़ी चालाकी से महिला के पर्स में रखे 20 हजार रुपये चोरी कर लिए थे। घटना की सूचना महिला ने पुलिस को दी। इस पर सुनगढ़ी पुलिस ने एटीएम के बाहर की तरफ लगे सीसीटीवी कैमरे की फुुटेज को चेक किया, जिसमें तीनों आरोपियों की तस्वीर साफ हो गई थी। बृहस्पतिवार सुबह सुनगढ़ी पुलिस को पीड़ित महिला से सूचना मिली कि तीनों आरोपी गौहनिया चौराहा के पास हैं। इस पर पुलिस ने तत्काल दबिश दी और तीनों को धर लिया। उनको थाने लाकर पूछताछ की गई। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी एसपी सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में बरखेड़ा थाना क्षेत्र के इग्रा गांव निवासी आरती देवी, मोहल्ला नई बस्ती निवासी रोशन जहां और इमरान खां हैं। उनके पास से चोरी की गई नकदी में से पांच हजार रुपये बरामद किए गए हैं। आरोपियों को पूछताछ के बाद बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।