फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   सांड़ ने ली एक और किसान की जान

सांड़ ने ली एक और किसान की जान

Sat, 23 Feb 2019 06:58 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Sat, 23 Feb 2019 06:58 PM IST
विज्ञापन
सांड़ ने ली एक और किसान की जान
न्यूरिया/पीलीभीत। आवारा पशुओं के लिए शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक अस्थायी आश्रय गृह बनवाए गए हैं। इसके लिए शासन ने करोड़ों का बजट भी आवंटित किया है। जिले में भी स्थायी व्यवस्था न होने तक अस्थायी पशु आश्रय गृह बनाने के लिए लाखों की रकम खर्च की जा चुकी है, लेकिन सड़कों पर आवारा पशुओं का आतंक जस का तस है। नतीजतन सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं की चपेट में आकर एक और जान चली गई। सांड़ के हमले में घायल किसान नन्हेलाल ने एक माह चले इलाज के बाद प्राइवेट अस्पताल दम तोड़ दिया। न्यूरिया पुलिस ने किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किसान की मौत के बाद से परिवार में चीख पुकार मची है। न्यूरिया थाना क्षेत्र के बिथ गांव निवासी 40 वर्षीय नन्हेलाल पुत्र सुमेरलाल खेती करते थे। 21 जनवरी को वह खेत पर जा रहे थे। इस बीच खेत के पास पहुंचते ही आवारा सांड़ ने उन पर हमला कर पटक दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। शोर पर आसपास के खेतों पर काम कर रहे ग्रामीणों ने बमुश्किल बचाया था। परिवार वालों ने किसान को जिला अस्पताल भर्ती कराया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर नन्हेलाल को एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद से वहीं पर उनका इलाज कराया जा रहा था। एक माह बाद शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई। परिवार वाले शव घर ले आए। जिसके बाद चीख पुकार मच गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतक के तीन बच्चे हैं। पत्नी राजेश्वरी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed