{"_id":"5c699050bdec2273724c5256","slug":"11550422096-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड दरोगा समेत तीन को महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर्ड दरोगा समेत तीन को महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधोटांडा। एक फार्म हाउस में रिटायर्ड दरोगा और होमगार्ड को महिला के साथ शनिवार की रात ग्रामीणों ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इनके साथ एक युवक भी था। काफी रात तक हंगामा हुआ। ग्रामीणों ने इसकी सूचना फोन पर उच्चाधिकारियों को दी। मौके पर पहुंची माधोटांडा पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कर तीनों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। देर रात तक पुलिस मामला दबाने में जुटी रही। सुबह आला अफसरों तक मामला पहुंचने पर रिटायर्ड दरोगा और होमगार्ड के बीच मारपीट दर्शाकर उनका चालान करते हुए महिला और एक युवक को छोड़ दिया।
मामला शनिवार रात करीब दस बजे का है। थाना क्षेत्र के गांव बसंतपुर में रिटायर्ड पुलिस विभाग का दरोगा, होमगार्ड और क्षेत्र के एक अन्य युवक के साथ महिला को लेकर फार्म हाउस पहुंचा। यहां महिला के साथ तीनों के आपत्तिजनक स्थिति में होने की भनक ग्रामीणों को लग गई। उन्होंने एकत्र होकर संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में घेराबंदी शुरू कर दी। ग्रामीणों के मुताबिक कुछ ही देर में तीनों को रंगे हाथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया गया। मौके से फार्म हाउस पर तैनात चौकीदार फरार हो गया। इधर, ग्रामीणों ने इस मामले की सूचना एसपी मनोज सोनकर को फोन पर दे दी। इसके कुछ देर बाद ही आनन-फानन में हरकत में आई माधोटांडा पुलिस गांव पहुंच गई। बमुश्किल ग्रामीणों को शांत कर तीनों को हिरासत में लिया और थाने ले गई। आरोप है कि पकड़े आरोपी अक्सर गांव में इसी तरह की शर्मनाक घटना को पूर्व में भी अंजाम दे चुके हैं। इधर, पुलिस विभाग के रिटायर्ड दरोगा और खाकी को फजीहत से बचाने के लिए पुलिस देर रात तक मामला दबाने में जुटी रही। मुकदमा तक दर्ज नहीं किया। सुबह मामला आला अफसरों के संज्ञान में पहुंचने पर रिटायर्ड दरोगा और होमगार्ड के बीच मारपीट होना दर्शाकर चालान कर दिया गया। आरोपी महिला व एक अन्य युवक को छोड़ दिया। यह उत्तराखंड निवासी बताए जा रहे हैं। माधोटांडा इंस्पेक्टर उमेश सिंह सोलंकी ने बताया कि शराब के नशे में रिटायर्ड दरोगा और होमगार्ड के बीच विवाद हुआ था। सुबह उनका चालान कर दिया गया है। महिला संबंधी जानकारी से इंकार इंस्पेक्टर ने इंकार कर दिया है।