{"_id":"5c17fc8dbdec2256da22f2c2","slug":"11545075853-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहासुनी के बाद एक व्यक्ति ने युवक को बलकटी मारी, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कहासुनी के बाद एक व्यक्ति ने युवक को बलकटी मारी, गंभीर
Updated Tue, 18 Dec 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)
क्षेत्र के बड़ागांव में कहासुनी के बाद एक व्यक्ति ने युवक की गर्दन में बलकटी मार दी। इससे युवक को गंभीर घायल हो गया। घायल ने परिजनों के साथ खेकड़ा थाने में पहुंचकर हमलावर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी।
क्षेत्र के बड़ागांव निवासी गगन पुत्र देवेंद्र सोमवार की रात में करीब आठ बजे घायल अवस्था में परिजनों संग खेकड़ा थाने में पहुंचा। वहां उसने दी तहरीर में बताया कि पड़ोस का एक व्यक्ति उसके साथ खेतों में गन्ना छिलाई का कार्य करता है। उक्त पड़ोसी व्यक्ति ने उससे कुछ दिन पूर्व किसी कार्य के लिए एक लाख रुपये उधार लिए थे। इसे लेकर पड़ोसी व्यक्ति ने उसके साथ खेतों में गन्ना छिलवाने का कार्य कराने की बात की । बताया कि वह दोनों खेतों में एक साथ मिलकर कार्य करते थे, लेकिन दो तीन दिन से पड़ोसी व्यक्ति खेत में कार्य करने नहीं आ रहा है। सोमवार को उसने पड़ोसी को खेत में गन्ना छीलने को कहा। इसको लेकर पड़ोसी ने उसे गन्ना छीलने से मना कर दिया। सोमवार को शाम के समय उसने गगन की गर्दन पर बलकटी से कई वार कर दिए। गर्दन पर बलकटी लगने से वह गंभीर घायल हो गया। घायल को देखकर आस पास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे। और घायल को थाने में पहुंचे। पुलिस ने तहरीर लेकर घायल का खेकड़ा सीएचसी में इलाज कराया। साथ ही पुलिस ने घायल की तहरीर पर आरोपी हमलावर को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस हमलावर से पूछताछ करने में जुटी है।