फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   रफ्तार का कहर, हादसों में तीन की मौत, सात घायल

रफ्तार का कहर, हादसों में तीन की मौत, सात घायल

Tue, 13 Nov 2018 05:55 PM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 05:55 PM IST
विज्ञापन
रफ्तार का कहर, हादसों में तीन की मौत, सात घायल
वाहनों की तेज रफ्तार एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। मंगलवार को असम और टनकपुर हाईवे पर हुए विभिन्न हादसों में तीन लोगों की जान चली गई। सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। परिवारीजनों से जानकारी कर तीनों के शव पोस्टमार्टम को भेज दिए गए हैं। हाईवे पर हुए हादसों के चलते हड़कंप मचा रहा। पीड़ित पक्ष से किसी तरह की तहरीर न मिलने के कारण कानूनी कार्रवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


हादसा एक:
बाइक और वैगनआर की टक्कर, मजदूर की मौत, साथी घायल
जराकोठी। माधोटांडा थाना क्षेत्र के सबलपुर निवासी 22 वर्षीय मंजीत पुत्र चंद्रपाल मजदूरी करते थे। मंगलवार सुबह करीब छह बजे वह रंपुरा फकीरे गांव निवासी अपने दोस्त 23 वर्षीय सोनू पुत्र गेंदनलाल के साथ बाइक से बिना बताए निकल गए। बाइक मंजीत सिंह बिना हेलमेट पहने चला रहे थे। असम हाईवे पर गजरौला थाना क्षेत्र में सकरिया गांव के पास बाइक की सामने से आ रही वैगनआर कार से टक्कर हो गई। हादसे के बाद चालक कार छोड़ फरार हो गया। हादसे में मंजीत की मौत हो गई। सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना मिलने पर जरा चौकी इंचार्ज नरेश चंद्र मौके पर पहुंचे। आननफानन में घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। इधर, सूचना मिलने पर मृतक के परिवारीजन आ गए। काफी प्रयास करने के बाद भी परिवारीजन यह नहीं बता सके कि आखिर सुबह तड़के दोनों कहां जा रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की चार माह पहले ही शादी हुई थी। उसकी मौत के बाद से पत्नी सीमा और मां उर्मिला का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


वाहन की टक्कर से किराना व्यापारी की मौत
जहानाबाद। थाना क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी 28 वर्षीय शकील पुत्र बाबू बख्श के मकान के बाहरी हिस्से में किराना की दुकान है। मंगलवार सुबह दुकान के सामान की खरीदारी करने के लिए वह साइकिल से पीलीभीत के लिए निकले। बरेली-पीलीभीत हाईवे पर जतीपुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में शकील घायल हो गए। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची जहानाबाद पुलिस ने शकील को जिला अस्पताल भिजवाया, वहां उसको चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवा दिया गया है। परिवारीजनों से जानकारी कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। मृतक के दो साल का बेटा शारिक और एक वर्षीय महविश है। पत्नी रेहाना का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसा तीन
दोस्त से मिलकर लौट रहे शाहजहांपुर के बुजुर्ग की मौत
पूरनपुर। खुटार (शाहजहांपुर) के गांव नवदिया नवाजपुर निवासी 55 वर्षीय प्रसादीलाल खेती करते थे। सोमवार को वह अपने दोस्त टोनी सिंह से मिलने सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव कजरी निरंजनपुर स्थित झाले पर गए थे। देर शाम साइकिल पर सवार होकर वापस घर के लिए निकले। गांव के बाहर खुटार-पूरनपुर मार्ग पर पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार किसान को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के छह बेटे और पांच बेटियां है। इसमें तीन बेटियां अविवाहित है।


ट्रक में घुसी रोडवेज बस, छह घायल
गजरौला। पीलीभीत से सवारियां लेकर रोडवेज बस मंगलवार सुबह लखीमपुर के लिए निकली। असम हाईवे पर गजरौला कस्बे के पास पहुंचते ही बस ट्रक में घुस गई। हादसे की वजह ट्रक चालक के ओवरटेक करने के बाद अचानक ब्रेक लगाने को बताया जा रहा है। हादसे में रोडवेस बस में सवार मैलानी (लखीमपुर खीरी) के हरदुआ फार्म निवासी हरजिंदर कौर पत्नी धर्मवीर सिंह, उनका 15 वर्षीय पुत्र गुरदेव सिंह, 12 वर्षीय गुरकीरत सिंह, 10 वर्षीय गुरुकमल, पीलीभीत निवासी 30 वर्षीय विजयपाल पुत्र अमीरचंद और बिजनौर के रेड्डी गांव निवासी सुरेंद्र पुत्र हरचरन घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर चला गया। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पीएचसी गजरौला भिजवाया, वहां प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed