{"_id":"5b4f82874f1c1b4e748b5a4d","slug":"11531937415-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"72 घंटे बीते, एक कदम नहीं चली पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
72 घंटे बीते, एक कदम नहीं चली पुलिस
Updated Wed, 18 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
72 घंटे बीते, एक कदम नहीं चली पुलिस
क्रासर...
एक करोड़ की ठगी के मामले को मुकदमा दर्ज कर टाला
क्रासर...
कंपनी बनाकर निवेश के नाम पर 500 लोगों से एक करोड़ ठगने का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। एक करोड़ की ठगी के मामले में पुलिस 70 घंटे बीतने के बाद भी एक बाद आगे नहीं बढ़ सकी है। कार्रवाई की बात करें तो एसपी के आदेश पर मुकदमा तो दर्ज कर लिया गया लेकिन जालसाजों पर कानूनी शिकंजा कसने के लिए सुनगढ़ी पुलिस की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए है। नतीजतन, मेहनत की कमाई लूटने वाले मुकदमा दर्ज होने के बाद भी कानूनी गिरफ्त से दूर खुलेआम घूम रहे है।
इस मामले में बीते दिनों सुनगढ़ी पुलिस ने एसपी बालेंदु भूषण सिंह के आदेश पर बारादरी (बरेली ) थाना क्षेत्र के क्रिस्टल कॉलोनी के निवासी विजय प्रताप सिंह की तहरीर पर रियल इंडिया ग्रुप नामक कंपनी खोलकर एक करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले आठ लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भले ही पुलिस जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी करने का दावा कर रही हो, लेकिन हकीकत बिल्कुल उलट है। 72 घंटे बीतने के बाद भी सुनगढ़ी पुलिस एक कदम भी आगे नहीं बढ़ सकी है। पुलिस द्वारा अभी तक एक भी आरोपी को नहीं पकड़ा जा सका है और न हीं आरोपियों की धरपकड़ के लिए कोई ठोस रणनीति बनी है ताकि जालसाजों पर कानूनी शिकंजा कसा जा सके। यही नहीं शहर में कहां-कहां ऑफिस खोलकर लोगों को चूना लगाया गया। कुछ एक जगह को छोड़कर पुलिस इसका भी पता नहीं लगा सकी है। सुनगढ़ी एसओ मोहम्मद कासिम का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। अधिकारियों के निर्देशानुसार जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।