फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ट्रानिका सिटी पुलिस ने खेकड़ा में दबिश दी

ट्रानिका सिटी पुलिस ने खेकड़ा में दबिश दी

Mon, 09 Jul 2018 01:08 AM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
ट्रानिका सिटी पुलिस ने खेकड़ा में दबिश दी
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

नगर के बाजार में चोरी के मोबाइल बेचने की भनक लगने पर ट्रानिका सिटी थाना पुलिस ने एक दुकान में दबिश दी। व्यापारियों ने पुलिस का विरोध किया, लेकिन पुलिस टीम के कड़ा रवैया अपनाने के बाद व्यापारी नरम पड़ गए। पुलिस टीम दुकानदार को लेकर ट्रानिका सिटी ले गई।

लोनी के ट्रानिका सिटी थाना क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व चोरों ने मोबाइल की एक दुकान में चोरी की। इस संबंध में दुकानदार ने ट्रानिका सिटी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस लगातार मोबाइलों को सर्विलांस पर लगाए हुए थी। रविवार की शाम करीब सात बजे ट्रानिका सिटी पुलिस को अचानक कई मोबाइलों के चलने की लोकेशन खेकड़ा नगर के बाजार में मिली। ट्रानिका सिटी पुलिस टीम खेकड़ा के बाजार में व्यापारी की दुकान पर पहुंची और मोबाइल विक्रेता दुकानदार से पूछताछ की। दुकानदार ने पुलिस को बताया कि तीन युवक मोबाइल लेकर दुकान पर आए। उसने मोबाइल के लोक तोड़कर उनके सिम डालकर चालू कर दिखाए। इसके बाद युवक मोबाइल लेकर चले गए। इसके बाद पुलिस पूछताछ के लिए दुकानदार को हिरासत में लेकर चली, तभी वहा भारी संख्या में पहुुंचे व्यापारियों ने पुलिस का घेराव कर दुकानदार को छुड़ाने का प्रयास किया। काफी नोक झोक के बाद व्यापारी जब पीछे नहीं हटे तो टीम के साथ मौजूद उपनिरीक्षक ने अपनी पिस्टल निकाल ली। इसके बाद व्यापारी पीछे हट गए और पुलिस मोबाइल विक्रेता दुकानदार को हिरासत में लेकर चली गई। पुलिस ने घटना की जानकारी होने से किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed