{"_id":"5ac23d7d4f1c1bca618b50c4","slug":"11522679165-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की खातिर विवाहिता को जिंदा जलाने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज की खातिर विवाहिता को जिंदा जलाने का आरोप
Updated Mon, 02 Apr 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता को जिंदा जलाने का आरोप
इलाज के दौरान हुई मौत, पति समेत पांच पर रिपोर्ट
सुनढगढ़ी थाना क्षेत्र के बेहरीखेड़ा गांव की वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में 28 मार्च को झुलसी बेहरीखेड़ा गांव निवासी 24 वर्षीय आशा देवी की रविवार रात जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। विवाहिता के पिता ने दहेज की मांग पूरी न होने पर जिंदा जलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। इस पर पति समेत पांच पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर सुनगढ़ी पुलिस ने सोमवार को शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के सुस्वार गांव निवासी कीरथ प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी आशा देवी की शादी चार साल पहले सुनगढ़ी क्षेत्र के बेहरीखेड़ा गांव निवासी गोविंदराम से हुई थी। आरोप है कि कुछ दिन बाद से ही ससुराल वाले दहेज में 50 हजार रुपये की मांग करने लगे। इसको पूरा करने में असमर्थता जताने पर विवाहिता को मारपीट कर प्रताड़ित किया जाने लगा। इसका कई बार मायके वालों ने पहुंचकर समझौता कराया। आरोप है कि 28 मार्च को इसी के चलते ससुरालियों ने आशा देवी को मिट्टी का तेल छिड़क जिंदा जला दिया। उसका कई बरेली एक निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। इसके बाद रविवार को वापस जिला अस्पताल ले आए। यहां देर रात विवाहिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। दहेज की मांग पूरी न होने पर जिंदा जलाने का आरोप लगाते हुए पिता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसएचओ सुनगढ़ी मोहम्मद कासिम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर के आधार पर पति गोविंदराम, ससुर रामविलास, सास मुन्नीदेवी, देवर सोवरन, देवरानी यशोधरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।