फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, शिकायत पर धमकाया

घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, शिकायत पर धमकाया

Fri, 08 Dec 2017 06:24 PM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 06:24 PM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, शिकायत पर धमकाया
रेप पीड़िता
कॉलोनी के एक युवक पर लगाया आरोप
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने दर्ज की नामजद रिपोर्ट, आरोपी फरार


पीलीभीत। सरकारी कॉलोनी में रहने वाली एक महिला से कॉलोनी के युवक ने बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे घर में घुसकर दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पति के अचानक घर पहुंचने पर आरोपी दीवार फांदकर भाग निकला। कोतवाली पुलिस ने देर शाम तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

शहर की सरकारी कॉलोनी की महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पति ई-रिक्शा चलाता है। बृहस्पतिवार सुबह पति काम पर गए हुए थे। वह अकेली थी और घरेलू कामकाज में लगी थी। दोपहर करीब 12 बजे कॉलोनी का विक्की उसके घर में घुस आया। आरोप है कि वह महिला को पकड़कर कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया। शिकायत पुलिस से करने पर जान से मारने की धमकी दी। अचानक पति के घर पहुंचने पर आरोपी दीवार फांदकर भाग निकला। पीड़िता ने पति को पूरी घटना बताई। इसके बाद देर शाम कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर पुलिस को दी। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि आरोपी विक्की के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed