फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   उपाधि कॉलेज के प्रवक्ता पर छात्र ने लगाया मारपीट का आरोप

उपाधि कॉलेज के प्रवक्ता पर छात्र ने लगाया मारपीट का आरोप

Mon, 04 Dec 2017 11:29 PM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
उपाधि कॉलेज के प्रवक्ता पर छात्र ने लगाया मारपीट का आरोप
छात्र - फोटो : अमर उजाला
सुनगढ़ी पुलिस ने तहरीर पर उपाधि कॉलेज के प्रवक्ता को बुलाया
विज्ञापन

प्रवक्ता ने झूठी शिकायत की कही बात, जांच में जुटी पुलिस


पीलीभीत। अभी गुडमॉर्निंग बोलने पर महिला प्रवक्ता द्वारा छात्रा को थप्पड़ मारने का मामला पूरी तरह से शांत नहीं हो सका था कि सोमवार शाम चार बजे उपाधि महाविद्यालय में छात्रों और प्रवक्ता के बीच तनातनी हो गई। क्रिकेट खेल रहे छात्रों ने प्रवक्ता पर नशे में मारपीट करने का आरोप लगाते हुए सुनगढ़ी पुलिस से शिकायत की। उधर, प्रवक्ता ने बाहरी युवकों के प्रवेश पर रोक लगाने के बाद झूठी शिकायत करने की बात कही है। सुनगढ़ी पुलिस दोनों पक्षों से मिली तहरीर पर मामले की जांच कर रही है।

उपाधि महाविद्यालय के एमए प्रथम वर्ष के छात्र रोहित कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने साथी छात्रों संग सोमवार शाम कॉलेज ग्राउंड पर क्रिकेट खेल रहे थे। इस बीच प्रवक्ता मदन वर्मा नशे की हालत में आ गए और सभी को बाहर जाने के लिए कह दिया। इसका कारण पूछने पर आरोप है कि प्रवक्ता ने छात्रों से मारपीट शुरू कर दी। उधर, प्रवक्ता मदन वर्मा का कहना है कि जीतू सूर्या नामक एक युवक, जोकि विद्यार्थी परिषद से जुड़ा है, वह कॉलेज का छात्र नहीं है। उसको दो दिन पहले ही कॉलेज परिसर में न आने को कहा गया था। इसके बावजूद वह कॉलेज में लगातार आ रहा है। शाम को भी क्रिकेट खेल रहे छात्रों के बजाए सिर्फ जीतू को बाहर जाने के लिए कह दिया गया था। इसी को लेकर उसने झूठी शिकायत बनाकर पुलिस से कर दी है। किसी से भी मारपीट नहीं की गई है। एसएचओ सुनगढ़ी मुहम्मद कासिम ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। प्रवक्ता और छात्र दोनों से बातचीत कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed