फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   आखिर मानसिक मंदित से कुकर्म प्रयास मामले में करा दी गई सुलह

आखिर मानसिक मंदित से कुकर्म प्रयास मामले में करा दी गई सुलह

Tue, 29 Aug 2017 05:35 PM IST
Updated Tue, 29 Aug 2017 05:35 PM IST
विज्ञापन
आखिर मानसिक मंदित से कुकर्म प्रयास मामले में करा दी गई सुलह
पीलीभीत। मानसिक मंदित युवक से कुकर्म की कोशिश करने के मामले में आरोपी शिक्षक को आखिरकार अभयदान मिल ही गया। तहरीर मिलने के बाद भी पुलिस ने चार दिनों तक कोई कार्रवाई नहीं की। नतीजतन दोनों पक्षों के लोगों की पंचायत कराकर मामले को लेनदेन कर निपटा दिया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि अमरिया क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल के शिक्षक पर 25 वर्षीय मानसिक मंदित युवक से कुकर्म की कोशिश करने का आरोप लगा था। शनिवार को इस मामले की तहरीर अमरिया पुलिस को दी गई थी। चौकी प्रभारी दियूनी डैम बलवीर सिंह तहरीर मिलने की बात स्वीकारते रहे और सिर्फ अभद्र टिप्पणी करने का मामला बता टाल दिया गया था। उधर पुलिस के कार्रवाई न करने पर कुछ लोगों ने मामले को निपटाने के लिए पंचायत करानी शुरू कर दी। सोमवार को दिन भर चली पंचायत के बाद मामला निपटा दिया गया है। बताते है कि इसमें कुछ संभ्रात लोग भी बिचौलिये की भूमिका निभाने में जुटे रहे। इसके अलावा चौकी पुलिस के मामला संज्ञान में होने के बाद भी कार्रवाई न करना पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े कर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed