फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   कार की टक्कर से मजदूर की मौत, एक घायल

कार की टक्कर से मजदूर की मौत, एक घायल

Mon, 06 May 2019 12:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
कार की टक्कर से मजदूर की मौत, एक घायल
पीलीभीत। बरेली हाईवे पर देवहा पुल के पास सड़क किनारे बाइक खड़ी कर केला खा रहे दोस्तों को पीलीभीत की ओर से आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को काफी चोटें आई। कुछ दूरी पर खड़े तीसरे युवक ने कूदकर खुद को बचाया। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया है।
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी 19 वर्षीय हरिओम पुत्र खमानीराम मजदूरी करते थे। गांव निवासी उसके दोस्त भूपेंद्र के भाई थान सिंह की 12 मई को शादी है। इसी के कार्ड बांटने के लिए हरिओम रविवार को भूपेंद्र और एक अन्य दोस्त सेवाराम के साथ बाइक से नवाबगंज बरेली गए थे। दोपहर करीब दो बजे तीनों एक बाइक पर सवार होकर वापस आए। ट्रिपल राइडिंग के बावजूद उन्होंने हेलमेट नहीं लगाया था। देवहा पुल के पास आकर तीनों वहीं रुक गए। सड़क किनारे बाइक खड़ी की और केला खरीदकर खाने लगे। बताते है कि इस बीच पीलीभीत की तरफ से आई बेकाबू कार ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में हरिओम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भूपेंद्र गंभीर रुप से घायल हो गए। सेवाराम कुछ दूरी पर खड़ा था, उसने कूदकर खुद को बचाया। हादसे के शोर पर जमा हुए राहगीरों ने कार को कुछ ही दूरी से पकड़ लिया गया। इसकी सूचना मिलने पर यूपी 100 और जहानाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। आनन-फानन में घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। इधर, हादसे की सूचना हरिओम के परिजन को मिली। जिसके बाद से परिवार में चीख पुकार मची रही। पुलिस ने मौके पर पहुंचे परिजन से जानकारी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसकी एक बहन है। मामले में कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस ने परिजनों से तहरीर मांगी है।
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में किसान की मौत
पीलीभीत। बीसलपुर रोड पर चौपाल सागर के पास दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। गंभीर रूप से घायल किसान ने इलाज के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। परिजन से जानकारी कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लिया। हरसंभव कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए ढांढस बंधाया। कानूनी कार्रवाई के लिए परिजन से तहरीर मांगी गई है। बाइक चलाते वक्त किसान ने हेलमेट लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के खजुराह गांव निवासी 32 वर्षीय राजकुमार पुत्र बाबूराम खेती करते थे। रविवार को वह अपनी सास नीलिमा को मंडी समिति के पास एक स्थान पर छोड़ने आए थे। दोपहर करीब तीन बजे वह सास को छोड़कर बाइक से वापस घर के लिए निकले। बीसलपुर रोड पर रूपपुर गांव में चौपाल सागर के पास पहुंचते ही सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार लोग भाग गए। राहगीरों से सूचना मिलने पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची। आनन-फानन में राजकुमार को जिला अस्पताल भिजवाया गया, यहां इलाज के दौरान कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई। खबर मिलने पर परिजन भी आ गए, उनका रो-रोकर बुरा हाल है। राजकुमार का एक बेटा और एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed