{"_id":"5cc73c38bdec22070149f5d0","slug":"111556560952-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक तोला सोने की ज्वेलरी और नकदी समेट ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
मझोला (पीलीभीत)। एक के बाद एक हो रही चोरी और लूट की वारदात से पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लग गया है। पुलिस एक खुलासा कर नहीं पा रही है कि चोर दूसरी वारदात को अंजाम दे दे रहे हैं। अब कस्बा मझोला में छत के रास्ते मकान में घुसे चोर नकदी-जेवरात समेत 50 हजार का सामान समेट ले गए। खास बात रही कि परिवार संग महिला सोती रह गई और उसको पता भी नहीं लग सका। कस्बा मझोला के वार्ड नंबर चार की निवासी नसरीन ने बताया कि उसके पति दानिश दिल्ली में रहकर काम करते हैं। वह अपने तीन बच्चों के साथ किराये के मकान में रहती है। रोज की तरह रविवार रात करीब आठ बजे खाना खाकर सभी बरामदे में सो गए। देर रात छत के रास्ते चोर मकान में घुस गए। इसके बाद कमरे में जाकर सामान खंगाल दिया। यहां से चोर एक तोला सोने का हार, दस हजार रुपये, कपड़े, समेत 50 हजार का सामान चोरी कर ले गए। सोमवार सुबह जागने पर पीड़िता को घटना का पता लगा तो उसके होश उड़ गए। चोरी के शोर पर आसपास के लोग भी आ गए। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी की। हालांकि पीड़िता ने कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। चौकी प्रभारी मुकेश बाबू ने बताया कि मौखिक सूचना मिलने पर पुलिस गई थी। मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई गई है। अगर तहरीर मिलती है, तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।