फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पुराने मुकदमें में सुलह से किया इनकार तो कर दी पिटाई

पुराने मुकदमें में सुलह से किया इनकार तो कर दी पिटाई

Tue, 01 Jan 2019 06:54 PM IST
zaidi saba अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Published by: zaidi saba Updated Tue, 01 Jan 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
पुराने मुकदमें में सुलह से किया इनकार तो कर दी पिटाई
छेड़छाड़ पीड़िता के परिवार पर बोला हमला, दी धमकी
विज्ञापन

एसपी के आदेश पर जहानाबाद पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

पीलीभीत। छह माह पूर्व दर्ज कराई गई छेड़छाड़ की रिपोर्ट में सुलह का दबाव बनाने के लिए आरोपी पक्ष ने पीड़िता के घर हमला बोल दिया। घर में घुसकर मारपीट की गई। एसपी के आदेश पर जहानाबाद पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।

पुलिस को दी तहरीर में जहानाबाद थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि एक जुलाई 2018 को उन्होंने बेटी से हुई छेड़छाड़ को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। कई दिनों से आरोपी लगातार सुलह का दबाव बना रहे हैं। आरोप है कि कुछ बीते दिनों आरोपी एकजुट होकर घर में घुस आए और सुलह न करने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। विरोध करने पर पीड़ित और अन्य परिवारीजनों से मारपीट की गई। शोर पर पड़ोसियों के जमा होने पर चले गए। थाना जहानाबाद पुलिस ने मामले में आरोपी आरिफ, अफरोज, दानिश, फुंदन, साबिर, नवी रसूल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed