फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   गन्ना लदे ट्रक से टूटे तारों से तीन खोखों में लगी आग

गन्ना लदे ट्रक से टूटे तारों से तीन खोखों में लगी आग

Thu, 27 Dec 2018 05:43 PM IST
zaidi saba अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Published by: zaidi saba Updated Thu, 27 Dec 2018 05:43 PM IST
विज्ञापन
गन्ना लदे ट्रक से टूटे तारों से तीन खोखों में लगी आग
तार टूटे - फोटो : अमर उजाला
रेलवे स्टेशन तिराहा के पास हुआ हादसा, मचा हड़कंप
विज्ञापन

पुलिस ने ट्रक कब्जे में लिया, चालक भी हिरासत में


पीलीभीत। गन्ना लदा ओवरलोड ट्रक रेलवे स्टेशन तिराहा के पास उस समय हादसे का सबब बन गया, जब गन्ने की फांदियों में उलझकर दो स्थानों पर तार टूटकर गिर गए। जिसके बाद सड़क किनारे रखे तीन खोखे जल गए। मौके पर जमा हुए स्थानीय लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू किया। हादसे में हजारों का नुकसान हो गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक व ट्रक को कब्जे में ले लिया है। मामले में अभी कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।

हादसा बुधवार देर रात करीब 12 बजे हुआ। एलएच चीनी मिल जा रहा गन्ना लदा ओवरलोड ट्रक नगर पालिका कार्यालय के पास पहुंचा। ट्रक ओवरलोड होने के कारण ऊपर की तरफ निकल रही गन्ने की फांदियों में फंसकर बिजली का तार टूट कर नीचे गिर गया। जिसके बाद सड़क किनारे रखे गौहनिया गांव निवासी मोहम्मद आलम के किराना के खोखे व मोहल्ला सुनगढ़ी निवासी सूरज लोधी के फल के खोखे में आग लग गई। इसके बावजूद चालक ट्रक लेकर आगे बढ़ता गया और रेलवे स्टेशन तिराहा के पास पहुंचते ही एक और बिजली का तार गन्ने में फंसकर टूट गया। जिसकी चपेट में आने से राजीव कालोनी निवासी सुनील कुमार के चाय के होटल पर लगी त्रिपाल जल गया। हादसे के बाद हड़कंप मच गया। शोर पर आसपास के लोग जमा हुए पावर कारपोरेशन के अधिकारियों को कॉल कर बिजली सप्लाई बंद कराई। हादसे में सुनील का पांच हजार, सूरज लोधी का 90 हजार और आलम का 12 हजार का नुकसान बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed