फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   महिला से दुष्कर्म की कोशिश, धमकाया

महिला से दुष्कर्म की कोशिश, धमकाया

Fri, 08 Jun 2018 06:08 PM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 06:08 PM IST
विज्ञापन
महिला से दुष्कर्म की कोशिश, धमकाया
महिला से दुष्कर्म की कोशिश, धमकाया
विज्ञापन

जेठ पर नशे की हालत में घटना करने का आरोप
कोतवाली पुलिस ने दो के खिलाफ दर्ज की नामजद रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। पति की गैर मौजूदगी में महिला के घर में आए उसके दो जेठ छेड़छाड़ करने लगे। उसको पकड़कर दुष्कर्म करने की कोशिश की। शोर पर परिजनों के मौके पर पहुंचने पर आरोपी भाग गए। कोतवाली पुलिस ने तहरीर मिलने पर बृहस्पतिवार रात मामले की नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।

कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो जून को उसके पति काम से बाहर गए हुए थे। रात करीब दस बजे उसके जेठ जीशान और शफाकत नशे की हालत में उसके घर में घुस आए। महिला के कमरे में आकर उसको दबोच लिया और दुष्कर्म करने की कोशिश की। पीड़िता के शोर मचाने पर घर पर मौजूद परिजन आ गए। जिस पर आरोपी भाग गए। इसकी सूचना उसी रात यूपी 100 पर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी करने के बाद आरोपी के घर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिले। इसके बाद दूसरे दिन दो जून की सुबह दोनों आरोपियों ने घर आकर महिला को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी जीशान और शफाकत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed