{"_id":"5a82f3c04f1c1b93268b9e82","slug":"111518531520-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी राइस मिल के पट्टे में फंसकर महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिनी राइस मिल के पट्टे में फंसकर महिला की मौत
Updated Tue, 13 Feb 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लीड..........
13 पीबीटीपी 15
मिनी राइस मिल के पट्टे में फंसकर महिला की मौत
जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा
गजरौला के अजीतपुर पटपुरा गांव का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। खेत से वापस घर आते वक्त गजरौला थाना क्षेत्र के अजीतपुर पटपुरा गांव निवासी 22 वर्षीय सावित्री देवी पत्नी वेदप्रकाश सोमवार शाम करीब सात बजे मिनी राइस मिल प्लांट के पट्टे की चपेट में आकर घायल हो गईं। उनको इलाज के लिए परिवार वालों ने जिला अस्पताल भर्ती कराया, जहां रात को उसने दम तोड़ दिया। मंगलवार को गजरौला पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में अभी तक कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
अजीतपुर पटपुरा गांव निवासी वेदप्रकाश खेती कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। उनके खेत से सटकर सुंदरलाल की मिनी राइस मिल है। इसका शाफ्ट बाहर की ओर निकला हुआ है। सोमवार शाम किसान वेदप्रकाश की पत्नी सावित्री देवी खेत पर गई थी। वापस घर आ रही थी कि उसकी साड़ी का एक सिरा शाफ्ट में फंस गया। जिसके बाद वह मिनी राइस मिल प्लांट के पट्टे की चपेट में आकर घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों से सूचना मिलने पर परिवार वाले मौके पर पहुंचे। जिसके बाद उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। यहां रात को सावित्री देवी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि मंगलवार को सूचना मिलने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में कानूनी कार्रवाई के लिए कोई तहरीर परिवार वालों ने नहीं दी है। मृतक महिला के एक साल का बेटा है। उसकी मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।