फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पुलिस चौकी से 200 मीटर दूर दो दुकानों से सामान समेटा

पुलिस चौकी से 200 मीटर दूर दो दुकानों से सामान समेटा

Tue, 30 Jan 2018 09:00 PM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 09:00 PM IST
विज्ञापन
पुलिस चौकी से 200 मीटर दूर दो दुकानों से सामान समेटा
चौकी से 200 मीटर दूर दो दुकान बने चोरों के निशाना
विज्ञापन

कलीनगर बाजार में फिर चोरों ने दी दस्तक, व्यापारी खफा
पुलिस ने मौका मुआयना कर निभाई औपचारिकता, सुराग निल
अमर उजाला ब्यूरो
माधोटांडा/ पीलीभीत। कलीनगर पुलिस चौकी से 200 मीटर की दूरी पर दस्तक देकर सोमवार रात चोरों ने दो दुकानों के ताले चटकाए। दुकानों को खंगालने के बाद चोर नकदी-अनाज समेत बीस हजार का सामान समेट ले गए। मंगलवार सुबह घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर औपचारिकता निभाई और चलती बनी।

कस्बा कलीनगर के रहने वाले चिरौंजीलाल गुप्ता की कस्बा बाजार में आटा चक्की है। देर रात चोरों ने बंद दुकान को निशाने पर ले लिया। मेनगेट पर लगा ताला तोड़कर चोर भीतर घुसे। इसके बाद पांच सौ रुपये, दो कुंतल गेहूं, एक कुंतल चावल समेत काफी अनाज ले गए। इसके कुछ ही दूर स्थित कस्बे के निवासी सुरेश कुमार यादव की किराना दुकान में वारदात की। यहां भी शटर के ताले तोड़कर घुसे चोर दो हजार रुपये व काफी सामान समेट ले गए। खास बात रही कि घटनाएं पुलिस चौकी से मात्र दो सौ मीटर की दूरी पर बेखौफ अंजाम दी गईं। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे दुकान खोलने पहुंचने पर व्यापारियों को घटना का पता लगा, तो उनके होश उड़ गए। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौका मुआयना करने पहुंची और रटेरटाए जल्द खुलासे के बयान देकर चलती बनी। इधर एक माह में दस से अधिक घटनाएं होने से कलीनगर के व्यापारियों में पुलिस की कार्यशैली के प्रति खासा आक्रोश है। कई बार मांग करने के बाद भी पुलिस न तो घटनाओं के खुलासे कर सकी है, न ही गश्त में सुधार किया जा सका है। एसएचओ इंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। चोरों के बारे में सुरागरसी को टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed