फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलकर कारपेंटर की मौत

ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलकर कारपेंटर की मौत

Tue, 02 Jan 2018 07:41 PM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 07:41 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलकर कारपेंटर की मौत
ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलकर कारपेंटर की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बीसलपुर। पीलीभीत रोड पर गांव सिमरा के पास मंगलवार को अपराह्न करीब तीन बजे ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर एक बाइक सवार की मौत हो गई। इस घटना से मृतक के घर कोहराम मच गया।
थाना बिलसंडा क्षेत्र के गांव कैंचुआ निवासी रामबहादुर शर्मा ने बताया कि उनका 20 वर्षीय अविवाहित पुत्र मुनेश कुमार दिल्ली में कारपेंटर का काम करता है। वह तीन दिन पूर्व दिल्ली से घर आया हुआ था, मुनेश कुमार मंगलवार को पीलीभीत कचहरी में एक वकील से अपने जेल में निरुद्ध भाई दिनेश की जमानत कराने के सिलसिले में बात करने के बाद बाइक से गांव लौट रहा था। अपराह्न लगभग 3.30 बजे रास्ते में गांव सिमरा अकबरगंज के सामने विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली को मौके पर ही छोड़कर खेतों में होता हुआ भाग गया।
विज्ञापन

इस बीच मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को मृतक के शर्ट की जेब से मिले मतदाता परिचय पत्र से स्पष्ट हुआ कि मृतक थाना बिलसंडा क्षेत्र के गांव कैंचुआ का रहने वाला है। मृतक के पास से मिले कागज में उसके घर वालों का फोन नंबर भी था। पुलिस द्वारा फोन पर दी गई सूचना पर घर वाले मौके पर आ गए। पुलिस ने शव सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रैक्टर ट्राली कब्जे में ले लिया है। मृतक के पिता रामबहादुर ने कोतवाली में तहरीर दे दी है, जिसमें ट्रैक्टर के नंबर का उल्लेख किया गया है और उसके चालक को अज्ञात बताया गया है। इस हादसे से मृतक के घर कोहराम मच गया है। मृतक के पिता रामबहादुर, मां सरबती देवी, बहन राजवती और ऐखावती का रोते रोते बुरा हाल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed