{"_id":"5978945d4f1c1b17468b4802","slug":"111501074525-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोहदों को सबक सिखाएगी एसपी की शक्ति टीम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शोहदों को सबक सिखाएगी एसपी की शक्ति टीम
Updated Wed, 26 Jul 2017 06:38 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। छात्राओं और महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के दावों के साथ एक बार फिर पुलिस अधिकारियों की ओर से पहल की गई है। शोहदों पर शिकंजा कसने के लिए एसपी कलानिधि नैथानी ने शक्ति टीम का गठन कर पुलिसकर्मियों को जिम्मेदारी सौंपी है। इसमें छह प्वाइंटों पर कार्रवाई करने के लिए समय सीमा भी निर्धारित की है। खास बात है कि शोहदों पर कार्रवाई करने के साथ ही इस टीम को तीन सवारी और बिना नंबर लिखाए घूम रहे बाइकर्स पर भी सख्ती करने का जिम्मा सौंपा है।
पहली टीम महिला थानाध्यक्ष की अगुवाई में बनाई है। इसमें एसएसआई सुनगढ़ी के साथ दो महिला और दो पुरुष कांस्टेबल शामिल किए है। इस टीम के कर्मचारी सुबह सात से नौ और दोपहर 12 से तीन बजे तक कार्रवाई करेंगे। इनको थाना सुनगढ़ी से जीजीआईसी और उपाधि कॉलेज से डिग्री कॉलेज चौराहा तक के इलाके में कार्रवाई की जिम्मेदारी दी है। दूसरी टीम टीएसआई दुर्गा सिंह के नेतृत्व में बनी है। इसमें एक महिला एसआई और चार कांस्टेबल रहेंगे। यह टीम चूड़ी वाली गली से हनुमान मंदिर होते हुए अर्द्धनारीश्वर मंदिर, द्वारिकाधीश मंदिर से छतरी चौराहा तक रहेगी। इसको पांच बजे से आठ बजे तक एक्टिव रखा जाएगा। इसके अलावा तीसरी टीम में एसएसआई कोतवाली, सिविल लाइन चौकी प्रभारी और चार कांस्टेबल शामिल किए गए हैं। यह सुबह सात से नौ और 12 से तीन बजे तक सिविल लाइन चौकी से पुष्प इंस्टीट्यूट, लिटिल एंजिल्स स्कूल, नकटादाना चौराहा से साईं धाम मंदिर तक और नकटादाना से मां यशवंतारी देवी मंदिर और नेहरू पार्क तक का इलाके की कमान सौंपी है। इसके अलावा देहात क्षेत्रों में समस्त थानाध्यक्षों को एसएसआई, एक दरोगा और दो महिला-दो पुरुष सिपाहियों की टीम बनाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। एसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने और शोहदों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से इसकी शुरूआत की गई है। इसमें लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।