फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   चुनावी चर्चा के दौरान शिवसेना और भाजपा समर्थक भिड़े, मारपीट

चुनावी चर्चा के दौरान शिवसेना और भाजपा समर्थक भिड़े, मारपीट

Fri, 19 Apr 2019 10:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
चुनावी चर्चा के दौरान शिवसेना और भाजपा समर्थक भिड़े, मारपीट
पीलीभीत। नई बस्ती चौराहे पर चल रही चुनावी चर्चा के दौरान शिवसेना और भाजपा के दो समर्थक भिड़ गए। इसका पता लगने पर दोनों पक्षों के अन्य लोग पहुंच गए, जिसके बाद जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लूट का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर पहुंची सुनगढ़ी पुलिस ने दोनों पक्षों को किसी तरह शांत किया। पुलिस ने दोनों पक्षों से एनसीआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मतदान की तारीख नजदीक आते ही सार्वजनिक स्थानों से लेकर हर गली-मोहल्लों में सिर्फ चुनाव को लेकर चर्चा है। हर कोई अपने हिसाब से प्रत्याशियों की जीत-हार का गणित लगा रहा है। शुक्रवार सुबह शहर के नई बस्ती चौराहे पर कुछ लोग चुनाव को लेकर चर्चा कर रहे थे। इनमें शिवसेना और भाजपा के समर्थक भी शामिल थे। चर्चा के बीच वहीं नई बस्ती के रहने वाले राजीव कुमार और अतुल जायसवाल के बीच कहासुनी हो गई। अतुल ने शिवसेना और राजीव भाजपा के समर्थन में बात कर रहे थे। दोनों के बीच कहासुनी के बाद गाली गलौज होने लगी। इसका पता लगने पर दोनों लोगों की तरफ से अन्य लोग पहुंच गए और जमकर मारपीट हुई। पुलिस पहुंची तो दोनों पक्ष एक-दसूरे पर लूट का आरोप लगाने लगे। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी एसपी सिंह ने बताया कि लूट का आरोप फर्जी निकला। शिवसेना और भाजपा का समर्थन करते हुए दोनों में झगड़ा हुआ था। राहुल के गले के पास नाखून के निशान थे, जिस पर उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है। दोनों से मिली तहरीर पर एनसीआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed